फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Prime Minister of Pakistan said 100 rupees liter of flour is being sold in the country

Imran Khan: पाकिस्तान में आटे की कीमत 100 रुपये लीटर, ट्रोलर्स के निशाने पर आए इमरान खान, जानें पूरा मामला

Fri, 16 Sep 2022 01:37 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 01:37 PM IST
सार

इमरान खान मौजूदा सरकार पर सवाल उठाते रहते है। भले ही वो मुद्दा देश में बढ़ती महंगाई का हो या फिर देश पर बढ़ता कर्ज, बेबाकी के साथ मौजूदा सरकार को घेरते रहते है।

विज्ञापन
Former Prime Minister of Pakistan said 100 rupees liter of flour is being sold in the country
इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में इनदिनों एक लीटर आटा 100 रुपये पहुंच गया है। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे है, यह दावा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया है। उनके इस बयान पर इमरान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स के निशाने पर ये आटे की कीमत किलोग्राम की जगह लीटर पर बताने वाले बयान पर आए हैं। महंगाई पर वो पाकिस्तान की सतारूढ़ पार्टी पर सवाल उठा रहे थे।
विज्ञापन


सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान मौजूदा सरकार पर सवाल उठाते रहते है। भले ही वो मुद्दा देश में बढ़ती महंगाई  हो या फिर बढ़ता कर्ज, बेबाकी के साथ मौजूदा सरकार को घेरते रहते है।  शहबाज सरकार को महंगाई के मुद्दे पर इमरान ने भाषण देते हुए कहा कि, पाकिस्तान की आवाम को सबसे ज्यादा तकलीफ देश में बढ़ती महंगाई से हो रही है। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार में देश में एक किलो आटे की कीमत 50 रुपये थी। आज कराची में आटा 100 रुपये लीटर चला गया है। महंगाई पर भाषण देते हुए इमरान ने कहा कि, देश को कलह और अराजकता से बचाना चाहते हैं, तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की तुरंत घोषणा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरा डर यह है कि जब तक पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता नहीं आती, तब तक कोई आर्थिक स्थिरता नहीं हो सकती।
विज्ञापन


शहबाज शरीफ पर अपने भाषण के दौरान उठा रहे थे सवाल
पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने 2018 में पाकिस्तान के नए  प्रधानमंत्री के तौर पर सत्ता की कमान संभाली थी। लेकिन दूसरी पार्टी की तरह इनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। इसी साल पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ने 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। नेशनल असेंबली में शहबाज के पक्ष में 174 वोट पड़े थे, जबकि उन्हें 172 वोटों की जरूरत थी। इमरान खान महंगाई पर अपने भाषण के जरिए शहबाज शरीफ सरकार को घेर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed