फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former President of France Nicolas Sarkozy sentenced one year in jail in a corruption case

फ्रांस: भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी, एक साल की कैद

Mon, 01 Mar 2021 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पेरिस
पीटीआई, पेरिस Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 01 Mar 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Former President of France Nicolas Sarkozy sentenced one year in jail in a corruption case
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी - फोटो : facebook.com/nicolassarkozy

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को एक स्थानीय अदालत ने भ्रष्टाचार का दोषी ठहराते हुए एक साल कैद की और दो साल की निलंबित सजा सुनाई है। 66 वर्षीय सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति थे। अदालत ने सरकोजी को 2014 के एक मामले में मजिस्ट्रेट से अवैध तरीके से सूचना प्राप्त करने की कोशिश में लिप्त पाया है। उस मामले में वह खुद एक आरोपी थे।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि सरकोजी को उनके घर में ही इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट के साथ कैद रखने के लिए आवेदन देने की छूट होगी। कोर्ट ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ गंभीर तथ्य हैं, जिसमें उन्होंने निजी हित के लिए अपने कद का दुरुपयोग किया और मजिस्ट्रेट से गैरकानूनी मदद ली। इसके अतिरिक्त एक पूर्व वकील के तौर पर उन्हें इस गैरकानूनी कार्य की अच्छी तरह जानकारी थी। सरकोजी के दो वकीलों को भी इस अपराध का दोषी पाया गया है और उन्हें भी सरकोजी की तरह की सजा सुनाई गई है। 
विज्ञापन


सरकोजी का इस माह एक और मुकदमे से सामना होगा
इस महीने के अंत में निकोलस सरकोजी सहित 13 अन्य लोगाें को एक और मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। दरअसल सरकोजी के खिलाफ 2012 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए अवैध तरीके से धन जुटाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed