फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former PM Australia Tony Abbott claims, the pilot was intentionally sunk by Malaysia MH370 aircraft

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम का दावा, कहा- मलयेशिया के एमएच 370 विमान को पायलट ने जानबूझकर डुबोया था

Wed, 19 Feb 2020 03:57 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2020 03:57 PM IST
सार

मलयेशिया के एमएच 370 विमान को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट ने कहा है कि वह विमान पायलट ने जानबूझकर गिराया था। हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के लिए कोई सबूत पेश नहीं किए हैं. 

विज्ञापन
Former PM Australia Tony Abbott claims, the pilot was intentionally sunk by Malaysia MH370 aircraft
एमएच370 - फोटो : dailymail

विस्तार

मलयेशिया के साल 2014 में गायब हुए विमान एमएच 370 को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट ने दावा किया है कि मलयेशिया के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि उस विमान को उसके पायलट ने जानबूझकर गायब किया। उन्होंने कहा कि पायलट आत्मघाती था, जिसने फ्लाइट में सवार सभी लोगों की जान ले ली। 

विज्ञापन


गौरतलब हो कि मलयेशिया की एक एयरलाइन एमएच 370 आठ मार्च, 2014 को उड़ान भरने के बाद गायब हो गई। इस विमान में 239 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर चीनी यात्री थे, जो राजधानी कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहे थे। 
विज्ञापन


विमान के गायब होने के बाद इसकी जमकर खोजबीन की गई। खोजबीन का अभियान जनवरी 2017 तक चला, लेकिन इसके बाद भी विमान का कोई सुराग नहीं मिल सका। यह विमानन उद्योग का अब तक सबसे लंबा खोजबीन अभियान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काई न्यूज के एक डॉक्यूमेंट्री में पूर्व पीएम टॉनी एबॉट ने कहा कि विमान के गायब होने के महीने भर के भीतर ही मलयेशिया सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया गया था कि विमान को उसके पायलट ने जानबूझकर डुबोया था। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पायलट ने आत्महत्या की और साथ ही विमान में सवार लोगों के मौत की वजह बना। 

एबॉट ने अपने दावे को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया है, साथ ही उन्होंने किसी भी वरिष्ठ अधिकारी का नाम लिया है। जिस दौरान विमान गायब हुआ था उस समय नाजिब रजाक मलयेशिया के प्रधानमंत्री थे। 

वहीं, मलयेशिया के सिविल एविएशन रेगुलेटर के पूर्व अध्यक्ष अजहरुद्दीन अब्दुल रहमान ने टॉनी एबॉट के दावे को लेकर कहा कि उनके पास अपने दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। यह सिर्फ एक बयान है, जिसपर ध्यान न ही दिया जाए तो बेहतर होगा। 

आठ मार्च, 2014 को कुआलांलपुर से बीजिंग जाते वक्त एमएच 370 विमान अपने रास्ते से गायब हो गया। उस दौरान विमान में 239 सवार थे। सैटेलाइट आंकड़ों के मुताबिक, विमान के मलयेशिया को पार करके हिंद महासागर पहुंचते ही वह रास्ते से गायब हो गया। इसके बाद विमान को खोजने के लिए खोज अभियान चलाया गया है, लेकिन इसके बाद भी विमान का मलबा बरामद नहीं हुआ। 

आधिकारिक जांच के बाद भी विमान के गायब होने को लेकर कोई तकनीकी जानकारी नहीं दी गई और स्पष्ट रूप से विमान के पायलट जाहरी अहमद शाह को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। 


एमएच 370 को लेकर मलेशियाई सरकार की 2018 की एक रिपोर्ट में कहा गया कि विमान के सिस्टम में संभवतः हेरफेर किया गया था और साथ ही जांचकर्ताओं ने इस हादसे में तीसरे पक्ष के हाथ होने की खबरों को खारिज भी नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed