फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Philippine President Fidel Ramos died from COVID-19 complications

Philippine: फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का 94 साल की उम्र में निधन, कोरोना से थे पीड़ित

Sun, 31 Jul 2022 07:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 31 Jul 2022 07:42 PM IST
सार

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस के मीडिया सचिव रोज बीट्रिक्स क्रूज़-एंजेल्स ने पूर्व राष्ट्रपति रामोस की मौत की पुष्टि की है। उनके परिवार में पत्नी अमेलिता मिंग रामोस और चार बच्चे हैं। पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी विख्यात शिक्षा, खेल और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। 

विज्ञापन
Former Philippine President Fidel Ramos died from COVID-19 complications
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस - फोटो : ani

विस्तार

फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का रविवार दोपहर निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे, जिसके चलते मकाती मेडिकल सेंटर में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस के मीडिया सचिव रोज बीट्रिक्स क्रूज़-एंजेल्स ने पूर्व राष्ट्रपति रामोस की मौत की पुष्टि की है। उनके परिवार में पत्नी अमेलिता मिंग रामोस और चार बच्चे हैं। पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी विख्यात शिक्षा, खेल और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि पूर्व राष्ट्रपति फिदेल वी रामोस का निधन हो गया है। एक सैन्य अधिकारी और देश के प्रमुख दोनों के रूप में हमारे देश में महान परिवर्तनों में उनकी भागीदारी इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे हमारे लिए एक बेहतर विरासत छोड़ गए हैं। परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 'हम उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के साथ गहरा शोक व्यक्त करते हैं, हम उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखेंगे।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने से पहले फिदेल रामोस ने तत्कालीन राष्ट्रपति कोराज़ोन एक्विनो की सरकार  में फिलीपींस के सशस्त्र बलों के चीफ-ऑफ-स्टाफ के रूप में भी कार्य किया था। इसके अलावा वे रक्षा सचिव भी रहे। पूर्व सैन्य जनरल रामोस ने अमेरिका में प्रशिक्षण हासिल किया था। उन्होंने कोरिया और वियतनाम युद्ध में भी हिस्सा लिया था। रामोस 1992 से 1998 तक फिलीपींस गणराज्य के 12 वें राष्ट्रपति रहे थे। उन्हें देश में नए सिरे से निवेशकों के विश्वास के पीछे प्रेरक शक्ति कहा जाता था। उनके समय में ही फिलीपींस को एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed