{"_id":"5d3040978ebc3e6cfc5d7967","slug":"former-pakistan-prime-minister-shahid-khaqan-abbasi-has-been-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी गिरफ्तार, लगा गंभीर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी गिरफ्तार, लगा गंभीर आरोप
Thu, 18 Jul 2019 03:43 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 18 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
शाहिद खाकान अब्बासी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अपने कार्यकाल में फिजूलखर्ची करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान की संघीय सरकार ने फैसला किया है कि बीते दस सालों में देश पर शासन करने वालों ने जिस तरह की शाहखर्ची की थी, उनसे उस धन की वसूली की जाएगी।
इसे लेकर कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया था और इसकी जानकारी मीडिया को प्रधानमंत्री की सूचना एवं प्रसारण मामलों की सलाहकार फिरदौस आशिक अवान और संचार मंत्री मुराद सईद ने दी थी।
विज्ञापन
अवान ने कहा था- कैबिनेट ने बीते दस सालों में कर्ज में डूबे देश के पूर्व शासकों पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और ममनून हुसैन व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, यूसुफ रजा गिलानी, राजा परवेज अशरफ और शाहिद खाकान अब्बासी की सुरक्षा, इनके मनोरंजन और कैंप आफिसों पर अवाम के पैसों के बेदर्दी से हुए खर्च पर गहरी चिंता जताई है। कैबिनेट ने फैसला किया कि इन पूर्व शासकों की अय्याशियों और शाही खर्चे पर इस्तेमाल हुए जनता के टैक्स की भरपाई इनसे वसूली कर की जाएगी।
विज्ञापन
Former Pakistan Prime Minister Shahid Khaqan Abbasi has been arrested by National Accountability Bureau (NAB): Pakistan Media (File pic) pic.twitter.com/sgLIhTBTV9
— ANI (@ANI) July 18, 2019विज्ञापन