फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif got permission to go foreign for treatment on conditions

नवाज शरीफ ने इलाज के लिए विदेश यात्रा को लेकर मिली शर्तों को नकारा, कहा- यह गैर-कानूनी है

Wed, 13 Nov 2019 05:46 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Nov 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
Former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif got permission to go foreign for treatment on conditions
नवाज शरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शर्त के साथ इलाज के लिए सरकार द्वारा विदेश जाने की अनुमति दी गई। लेकिन नवाज ने शर्त मानने से इनकार कर दिया है और कहा है कि यह गैर-कानूनी है। गौरतलब है कि इमरान खान की सरकार ने नवाज शरीफ को इलाज के लिए विदेश जाने की यात्रा के लिए 700 करोड़ रुपये के क्षतिपूर्ति बांड प्रस्तुत करने की मांग की थी। 

विज्ञापन


नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि सरकार द्वारा इस तरह की मांग गैर कानूनी है। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा अपने स्वास्थ्य का राजनीतिकरण करने के प्रयासों की निंदा की।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान कैबिनेट ने 69 वर्षीय शरीफ को इलाज के लिए ब्रिटेन जाने की अनुमति देने का फैसला किया था। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नवाज शरीफ का नाम उन लोगों की सूची से हटा दिया गया था जिनके विदेश जाने पर रोक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके साथ ही सरकार ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो को एक वचनबद्धता बांड पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जिसमें उन्हें इस बात की गारंटी देनी थी कि वह इलाज के बाद वापस पाकिस्तान आएंगे और अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करेंगे।

पाक रेल मंत्री राशिद अहमद ने बताया था कि मंत्रिमंडल ने शर्तों के साथ नवाज शरीफ को विदेश जाने की अनुमति दी है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शुक्रवार को डॉक्टरों की सलाह मानते हुए इलाज के लिए ब्रिटेन जाने को राजी हो गए थे, लेकिन सूची में अपना नाम के चलते वह ऐसा कर नहीं पाए। 


बता दें कि पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोमवार को ट्वीट किया था कि डॉक्टरों के अनुसार, शरीफ के विदेश जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता है। शरीफ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसमें उनका गिरता हुआ प्लेटलेट काउंट भी शामिल है। वर्तमान में शरीफ की देखभाल लाहौर के नजदीक आवास पर हो रही है। जहां एक आईसीयू स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed