{"_id":"67a7c6b57a3d3924c8051313","slug":"former-pakistan-prime-minister-imran-khan-party-celebrated-black-day-on-february-8-many-leaders-arrested-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: चुनावी धांधली के खिलाफ इमरान खान की पार्टी ने 'काला दिवस' मनाया, सरकार के 'विरोधी' कई नेता गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: चुनावी धांधली के खिलाफ इमरान खान की पार्टी ने 'काला दिवस' मनाया, सरकार के 'विरोधी' कई नेता गिरफ्तार
Sun, 09 Feb 2025 02:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/लाहौर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:33 AM IST
सार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी स्वाबी में अपनी मुख्य रैली की, जहां पार्टी सत्ता में है। इस दौरान पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इमरान खान, पूर्व प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शनिवार को 'काला दिवस' मनाया। पिछले साल 8 फरवरी को हुए आम चुनावों में कथित धांधली को लेकर नेताओं ने रैलियां निकालीं। इस दौरान पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी स्वाबी में अपनी मुख्य रैली की, जहां पार्टी सत्ता में है। इस दौरान पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पीटीआई ने पहले लाहौर में रैली की बनाई थी योजना
इससे पहले, पीटीआई ने लाहौर में रैली की योजना बनाई थी, लेकिन पंजाब प्रांतीय अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी और धारा 144 के तहत सभाओं पर रोक लगा दी। इसके बावजूद, सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) ने सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लाहौर में एक रैली की।
विज्ञापन
इमरान खान के बिना पाकिस्तानी राजनीति अधूरी: गौहर खान
पीटीआई अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने स्वाबी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इमरान खान के बिना पाकिस्तानी राजनीति अधूरी है। उन्होंने सत्ता प्रतिष्ठान से आग्रह किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ दर्ज मामलों को खारिज करें।
गंडापुर ने कहा- हर साल मनाया जाएगा 'काला दिवस'
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने सेना प्रमुख को संदेश भेजा, जिसमें कहा कि प्रांत में आतंकवाद है और इसके खिलाफ युद्ध जीतने के लिए एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि 'काला दिवस' इसलिए मनाया जा रहा है, क्योंकि लोगों के जनादेश की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह हर साल मनाया जाएगा।
गंडापुर ने संघीय सरकार पर जतना को भड़काने का आरोप लगाया
पिछले साल 26 नवंबर और 9 मई, 2023 की घटनाओं में सरकार की कथित संलिप्तता को संबोधित करते हुए गंडापुर ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी इन मामलों की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने से डरती है। उन्होंने कहा कि जब पीटीआई क्रांति का आह्वान करती है, तो उनके विरोधी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार पर जनता को भड़काने का आरोप लगाया।
रैली में अपेक्षाकृत कम लोग शामिल हुए
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, रैली में अपेक्षाकृत कम लोग शामिल हुए। रैली में शामिल होने के लिए पीटीआई कार्यकर्ताओं के काफिले नौशेरा, कोहाट और जमरूद से आए थे। इससे पहले, पार्टी ने लाहौर में ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान पर रैली की योजना बनाई थी। हालांकि, पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने रैली की अनुमति नहीं, जिसके चलते योजना स्थगित कर दी गई।
मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार ने लागू की थी धारा 144
मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब प्रांतीय सरकार ने 8 फरवरी को पूरे प्रांत में धारा 144 लागू कर दी थी, जिससे सभी राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। पीटीआई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने समूहों में विरोध प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार किया।