{"_id":"620a2075fe83255aa75cf6ee","slug":"former-pakistan-president-asif-ali-zardari-shifted-to-hospital-after-his-health-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Mon, 14 Feb 2022 03:04 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 14 Feb 2022 03:04 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अस्पताल के स्पेशल वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
आसिफ अली जरदारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पीपुल पार्टी के सह अध्यक्ष जमात-ए-इस्लामी के चीफ सिराज-उल-हक से मुलाकात करने वाले थे लेकिन डॉक्टरों के आराम करने की सलाह पर उन्होंने ये मुलाकात टाल दी है। जानकारी के अनुसार जरदारी सिराज-उल-हक सिराज से आज पांच सदस्यी प्रतिनिधिमंडल से मिलने वाले थे। वहीं पाक के पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि जरदारी को पहले से ही हृदय और रीढ़ में समस्या है।
विज्ञापन
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में जरदारी अपने बेटे बिलावल भुट्टो के साथ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता और पूर्व सीएम शहबाज शरीफ से मिलने के लिए लाहौर पहुंचे थे क्योंकि विपक्ष ने एक बार फिर प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने की कसम खाई है।
विज्ञापन