{"_id":"5fc95d7b8ebc3e9be27dad13","slug":"former-french-president-valerie-giscard-d-esteng-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टेंग का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टेंग का निधन
Fri, 04 Dec 2020 03:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टेंग
- फोटो : ani
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टेंग का बुधवार को निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। वह साल 1974 से 1981 तक देश के राष्ट्रपति रहे।
विज्ञापन
उन्होंने यूरोपीय एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उनके निधन की जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिली। समाचर एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गिस्कार्ड डी-एस्टेंग ने पश्चिम फ्रांस के लोइर-एट-चेर में परिजनों के बीच अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपित को कई बार हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सार्वजनिक तौर पर 30 सितंबर, 2019 को आखिरी बार देखा गया था। वह पूर्व राष्ट्रपति जैक चेराक के पेरिस में अंतिम संस्कार के दौरान शामिल हुए थे।
विज्ञापन
साल 1974 में राष्ट्रपति जार्ज पोम्पिडो की अचानक मृत्यु के बाद, गिस्कार्ड डी‘एस्टेंग ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की और रन-ऑफ में फ्रेंको मित्रां को हराया था।