{"_id":"5f67db938ebc3eb72f6f8f5e","slug":"former-canadian-prime-minister-john-turner-died-in-toronto-he-was-91-years-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष में टोरंटो में हुआ निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष में टोरंटो में हुआ निधन
Mon, 21 Sep 2020 04:15 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरेंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरेंटो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का टोरंटो में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। स्थानीय टेलीविजन पर रविवार को बताया गया कि टर्नर ने शुक्रवार की रात टोरंटो में अपने घर में अंतिम सांस ली। उन्होंने 1984 में देश के 17वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली थी। टर्नर का जन्म 1929 को इंग्लैंड में हुआ था और वह बचपन में ही कनाडा आ गए थे। उन्होंने 1962 में कनाडा की राजनीति में प्रवेश किया और लिबरल पार्टी के लिए मॉन्ट्रियल सीट जीत हासिल की।
विज्ञापन
वह अपने राजनीतिक करियर में 1968 से 1975 के दौरान प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के नेतृत्व में न्याय मंत्री और वित्त मंत्री सहित कई प्रमुख कैबिनेट पदों पर रहे। वह 1975 में अचानक पद छोड़ने के बाद 1984 तक राजनीति से दूर हो गए थे। टर्नर ने कनाडा के इतिहास में दूसरे सबसे छोटे कार्यकाल 79 दिनों के लिए प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया।
विज्ञापन