Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Bangladesh PM Sheikh Hasina made serious allegations against Mohammad Yunus News In Hindi

Bangladesh: शेख हसीना बोलीं- बांग्लादेश अमेरिका के बेच रहे यूनुस, आतंकवादियों की मदद से हथियाई सरकार

Mon, 26 May 2025 07:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 26 May 2025 07:07 AM IST
सार

बांग्लादेश के पूर्व पीएम शेख हसीना ने अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर अमेरिका को देश बेचने और आतंकियों संग सरकार हथियाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूनुस ने आतंकवादियों की मदद से बांग्लादेश सरकार पर कब्जा किया।

विज्ञापन
Former Bangladesh PM Sheikh Hasina made serious allegations against Mohammad Yunus News In Hindi
शेख हसीना, बांग्लादेश की पूर्व पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वहां की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर 'देश को अमेरिका को बेचने' का आरोप लगाया। हसीना ने अपनी अवामी लीग पार्टी पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध की निंदा करते हुए इसे असांविधानिक बताया।
विज्ञापन


एक ऑडियो संदेश में बांग्लादेश की अपदस्थ नेता ने कहा कि यूनुस ने 'आतंकवादियों' की मदद से बांग्लादेश सरकार पर कब्जा किया। हसीना का यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यूनुस ने दिसंबर में बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों के लिए सेना के आह्वान के बाद इस्तीफा देने की धमकी दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Balochistan: बलूचिस्तान में पत्रकार की हत्या, अपहरण का विरोध करने पर मारे गए अब्दुल लतीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को 7 अगस्त 2024 को अंतरिम सरकार का अंतरिम नेता नियुक्त किया गया था। उससे पूर्व सरकार के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना को इस्तीफा देकर बांग्लादेश से भागना पड़ा था। 

ये भी पढ़ें:- खतरनाक मेल: उमस भरी गर्मी और लू बन रही जानलेवा, वैज्ञानिकों की चेतावनी- जलवायु परिवर्तन से हालात और गंभीर

हमने सेंट मार्टिन द्वीप पर अमेरिका की मांग नहीं मानी
हसीना ने कहा, मेरे पिता सेंट मार्टिन द्वीप को लेकर अमेरिका की मांगों से सहमत नहीं थे। इसके लिए उन्हें अपनी जान देनी पड़ी और यही मेरी नियति थी, क्योंकि मैंने सत्ता में बने रहने के लिए देश को बेचने के बारे में कभी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed