फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Afghan finance minister driving a taxi in America said maybe we do not want to improve

बदहाली के दिन: अमेरिका में टैक्सी चला गुजारा कर रहे पूर्व अफगान वित्तमंत्री, कहा- शायद हम ही सुधरना नहीं चाहते

Tue, 22 Mar 2022 06:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Mar 2022 06:11 AM IST
सार

पिछले वर्ष अगस्त में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने से एक सप्ताह पूर्व खालिद ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सार्वजनिक बैठक में उनकी आलोचना की थी।

विज्ञापन
Former Afghan finance minister driving a taxi in America said maybe we do not want to improve
अफगानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री खालिद पायंदा - फोटो : Twitter/Khalid Payenda

विस्तार

अफगानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री खालिद पायंदा इन दिनों अमेरिका के वाशिंगटन में टैक्सी चलाकर गुजारा कर रहे हैं। वे अमेरिका से बेहद खफा हैं और मानते हैं कि उसी ने अफगानिस्तान को तालिबान के हाथों सौंप दिया। उन्होंनें इसे धोखा करार दिया।

विज्ञापन


पिछले वर्ष अगस्त में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने से एक सप्ताह पूर्व खालिद ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सार्वजनिक बैठक में उनकी आलोचना की थी।
विज्ञापन


खालिद के अनुसार उन्हें अनुमान नहीं था कि सरकार अचानक इस प्रकार गिर जाएगी। आज भी उन्हें यह दुखद सवाल चुभते हैं कि अफगानिस्तान की हार कैसे हुई? वे मानते हैं कि लोकतांत्रिक सरकार गिरने के पीछे वे और अफगानिस्तानी नागरिक जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद हम ही सुधरना नहीं चाहते
खालिद कहते हैं कि हम सुधारों की सामूहिक इच्छा नहीं रखते। अमेरिका ने भी धोखा दिया, आज भी यह बात उन्हें भीतर से खा रही है। उनके पास आज कोई घर नहीं है। खालिद ने कहा कि वे अमेरिका के नहीं है, लेकिन यहां रहना उन्हें ऐसा खालीपन देता है जिसे भरा नहीं जा सकता।

परिवार के जीवन-यापन के लिए बने टैक्सी ड्राइवर
दी वाशिंगटन पोस्ट की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मोहम्मद खालिद पाएंदा इन दिनों अमेरिका में उबर कैब चला रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से पहले वह वित्त मंत्री थे। तख्तापलट की आशंका में वह अपना देश छोड़कर अमेरिका चले गए थे, जहां वह जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में एडजंक्ट प्रोफेसर भी हैं, लेकिन अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए वह पार्टटाइम उबर कैब भी चलाते हैं।


अफगानिस्तान का वित्त मंत्री बनने पर अफसोस
बताया गया है कि पाएंदा की मां 2020 में कोविड का शिकार हो गई थीं। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें अफगानिस्तान का वित्त मंत्री बनाया गया. हालांकि अभी उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह क्यों मंत्री बने ही थे। वह कहते हैं, 'मैंने बहुत सारा पागलपन देखा है और हम फेल हुए हैं। मैं भी उस फेल्योर का हिस्सा था। जब आप लोगों की बदहाली देखते हैं तो बहुत मुश्किल होता है और आप जिम्मेदारी महसूस करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed