{"_id":"615aed7d8ebc3e624f62d747","slug":"foreign-secretary-harsh-shringla-has-jointly-inaugurated-four-projects-in-the-housing-education-sectors-with-sri-lankan-foreign-minister-prof-gl-peiris","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ताना रिश्ते: श्रीलंका में भारत के सहयोग से बनीं चार आवास व शिक्षा परियोजनाओं का उद्धाटन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दोस्ताना रिश्ते: श्रीलंका में भारत के सहयोग से बनीं चार आवास व शिक्षा परियोजनाओं का उद्धाटन
Mon, 04 Oct 2021 05:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:33 PM IST
सार
भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ बेहतर व दोस्ताना रिश्ते रखता है। श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल व भूटान इसके उदाहरण हैं। सिर्फ पाकिस्तान व चीन के साथ उसके सीमा व अन्य विवाद हैं।
विज्ञापन
विदेश सचिव श्रृंगला व श्रीलंका के विदेश मंत्री पेयरिस शुभारंभ करते हुए।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला व श्रीलंका के विदेश मंत्री प्रो. जीएल पेयरिस ने सोमवार को कोलंबो में आवास व शिक्षा क्षेत्र की चार परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं को भारत के सहयोग से तैयार किया गया है। इस मौके पर दोनों पड़ोसी देशों के बीच अच्छे व मजबूत संबंधों पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने बताया कि इससे पहले श्रृंगला ने श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे से मुलाकात की और उनके साथ दोनों देशों के बीच आर्थिक व व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत करने और कोरोना महामारी के बाद परस्पर लाभकारी साझा परियोजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
श्रृंगला चार दिन की यात्रा पर शनिवार को श्रीलंका पहुंचे थे। सोमवार को उन्होंने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, विदेश मंत्री पेयरिस, वित्त मंत्री राजपक्षे से मुलाकात की। पीएम राजपक्षे से उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सकारात्मक चर्चा की। श्रृंगला राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने पीएम राजपक्षे के साथ श्रृंगला की बैठक की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार श्रृंगला ने कहा कि कुछ समय पहले ही मैंने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ बहुत सकारात्मक वार्ता की। वह भारत के घनिष्ठ मित्र हैं।
श्रृंगला ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर कोलंबो स्थित 'टेंपल ट्रीज' में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर बताया कि महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर श्रीलंका के विदेश मंत्री प्रोफेसर जी एल पेयरिस, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, भारत के उच्चायुक्त ने टेंपल ट्रीज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बता दें, विदेश सचिव श्रृंगला ने रविवार को श्रीलंका के तमिल बहुल उत्तरी प्रांत में जाफना के पलानी हवाई अड्डे का निरीक्षण किया था। वहां उन्होंने भारत की सहायता से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली थी।