फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE: S Jaishankar meets Sheikh Abdullah in Abu Dhabi, discusses issues related to bilateral economic and regional interests

यूएई: अबूधाबी में शेख अब्दुल्ला से मिले जयशंकर, द्विपक्षीय आर्थिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 19 Apr 2021 01:25 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अबूधाबी
पीटीआई, अबूधाबी Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 19 Apr 2021 01:25 AM IST
सार

  • एस जयशंकर ने ट्वीट किया, विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई, हमारे बीच बातचीत को लेकर आशान्वित हूं
  • जयशंकर की यात्रा के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी यूएई के दौरे पर हैं

विज्ञापन
UAE: S Jaishankar meets Sheikh Abdullah in Abu Dhabi, discusses issues related to bilateral economic and regional interests
एस. जयशंकर और शेख अब्दुल्ला - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अबूधाबी पहुंचकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और पारस्परिक तथा क्षेत्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जयशंकर की यात्रा के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी यूएई के दौरे पर हैं। इस बीच, मीडिया में खबरें आई हैं कि यूएई दोनों पड़ोसी देशों के बीच संवाद फिर से कायम कराने के लिए पर्दे के पीछे वार्ताएं करा रहा है।
विज्ञापन


जयशंकर इससे पहले कोविड-19 महामारी के बीच 25 और 26 नवंबर को दो दिन की यात्रा पर यूएई पहुंचे थे। उस दौरान भी उन्होंने अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागजी ने शनिवार को ट्वीट किया था, विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्ष के निमंत्रण पर 18 अप्रैल 2021 को अबूधाबी जाएंगे। वह आर्थिक सहयोग और सामुदायिक कल्याण के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed