{"_id":"60b01d4e8ebc3e139f5323e9","slug":"foreign-minister-jaishankar-on-visit-first-time-to-america-after-joe-biden-took-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: एनएसए जेक सुलिवन से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: एनएसए जेक सुलिवन से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
Fri, 28 May 2021 08:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 28 May 2021 08:05 AM IST
सार
विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन गुरुवार को मुलाकात की। विदेश मंत्री ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी और बताया कि इस बीच हिंद-प्रशांत और अफगानिस्तान के मुद्दे समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
एस जयशंकर और अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन
- फोटो : ANI
विस्तार
विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन से गुरुवार को मुलाकात की। विदेश मंत्री ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी और बताया कि इस बीच हिंद-प्रशांत और अफगानिस्तान के मुद्दे समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा विदेश मंत्री ने अमेरिका की ओर से की जा रही है मदद का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका वैक्सीन साझेदारी से असल में बदलाव देखा जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता संभालने के बाद पहले तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे जयशंकर ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की समीक्षा की और भविष्य में इन्हें और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
"Pleased to meet NSA Jake Sullivan. Wide-ranging discussions including on Indo-Pacific & Afghanistan. Conveyed appreciation for US solidarity in addressing Covid challenge. India-US vaccine partnership can make a real difference," tweets External Affairs Minister Dr Jaishankar pic.twitter.com/bj2FHe3MDe
— ANI (@ANI) May 27, 2021
विज्ञापन
एनएससी प्रवक्ता ऐमिली होर्ने ने बताया कि दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत साझेदारी की समीक्षा करने के लिए एनएसए सुलिवन ने विदेश मंत्री से मुलाकात की। बता दें कि अमेरिका से अबतक कोविड राहत के तहत 500 मिलियन डॉलर की मदद आ चुकी है। इसके अलावा होर्ने जानकारी दी कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
होर्ने ने बताया कि दोनों प्रतिनिधियों ने लोगों के बीच रिश्तों की मजबूती और संस्कृति को साझा करने पर सहमति जताई। महामारी के खिलाफ साथ लड़ने और एक-दूसरे के लिए खड़े रहने पर सहमति जताई गई। इससे पहले एस जयशंकर ने बुधवार को पूर्व एनएसए मैकमास्टर से मुलाकात की थी।
मोदी सरकार के आलोचकों को करारा जवाब, हमारे प्रयासों की गलत तस्वीर दिखाने का षडयंत्र चल रहा
जयशंकर ने अमेरिका में मोदी सरकार के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए इसे सरकार के प्रयासों की गलत तस्वीर दिखाने का राजनीतिक षडयंत्र चल रहा। जयशंकर ने कहा, कोरोना संकट के कारण दुनिया भर के देशों की तरह भारत भी कठिन दौर से गुजर रहा है।
इसके बावजूद हमारी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन दे रही है, जोकि अमेरिका की आबादी से ढाई गुना अधिक है। वहीं 40 करोड़ लोेगों के खाते में सीधे आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। कोरोना को मात देने के लिए सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
अगर इसके बाद भी सरकार के प्रयासों को कमतर बताया जाए तो यह हकीकत से कोसों दूर की बात है। जयशंकर ने कहा, ऐसा कोई भी दावा असल में सरकार को नीचा दिखाने का राजनीतिक षड्यंत्र है। मैकमास्टर के हिंदुत्व पर पूछे सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, हम अपने लोकतंत्र को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और भारत एक बहुलवादी समाज है।
आज रक्षामंत्री से करेंगे मुलाकात
जयशंकर शुक्रवार को अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन, एनएसए जेक सुलिवन समेत बाइडन सरकार के अन्य प्रमुख लोगों से भी जयशंकर की मुलाकात होनी है।
जयशंकर इस दौरान ऑस्टिन से सामरिक साझेदारी और रक्षा सहयोग को बढ़ाने की दिशा में विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन के लिए कच्चे माल की आपूर्ति के मुद्दे पर भी बात होगी।