फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister Jaishankar on visit first time to america after joe Biden took over

अमेरिका: एनएसए जेक सुलिवन से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 28 May 2021 08:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 May 2021 08:05 AM IST
सार

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन गुरुवार को मुलाकात की। विदेश मंत्री ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी और बताया कि इस बीच हिंद-प्रशांत और अफगानिस्तान के मुद्दे समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Foreign Minister Jaishankar on visit first time to america after joe Biden took over
एस जयशंकर और अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन - फोटो : ANI

विस्तार

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन से गुरुवार को मुलाकात की। विदेश मंत्री ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी और बताया कि इस बीच हिंद-प्रशांत और अफगानिस्तान के मुद्दे समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा विदेश मंत्री ने अमेरिका की ओर से की जा रही है मदद का भी आभार जताया।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका वैक्सीन साझेदारी से असल में बदलाव देखा जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता संभालने के बाद पहले तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे जयशंकर ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की समीक्षा की और भविष्य में इन्हें और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एनएससी प्रवक्ता ऐमिली होर्ने ने बताया कि दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत साझेदारी की समीक्षा करने के लिए एनएसए सुलिवन ने विदेश मंत्री से मुलाकात की। बता दें कि अमेरिका से अबतक कोविड राहत के तहत 500 मिलियन डॉलर की मदद आ चुकी है। इसके अलावा होर्ने जानकारी दी कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। 

होर्ने ने बताया कि दोनों प्रतिनिधियों ने लोगों के बीच रिश्तों की मजबूती और संस्कृति को साझा करने पर सहमति जताई। महामारी के खिलाफ साथ लड़ने और एक-दूसरे के लिए खड़े रहने पर सहमति जताई गई। इससे पहले एस जयशंकर ने बुधवार को पूर्व एनएसए मैकमास्टर से मुलाकात की थी।

मोदी सरकार के आलोचकों को करारा जवाब, हमारे प्रयासों की गलत तस्वीर दिखाने का षडयंत्र चल रहा
जयशंकर ने अमेरिका में मोदी सरकार के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए इसे सरकार के प्रयासों की गलत तस्वीर दिखाने का राजनीतिक षडयंत्र चल रहा। जयशंकर ने कहा, कोरोना संकट के कारण दुनिया भर के देशों की तरह भारत भी कठिन दौर से गुजर रहा है।

इसके बावजूद हमारी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन दे रही है, जोकि अमेरिका की आबादी से ढाई गुना अधिक है। वहीं 40 करोड़ लोेगों के खाते में सीधे आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। कोरोना को मात देने के लिए सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

अगर इसके बाद भी सरकार के प्रयासों को कमतर बताया जाए तो यह हकीकत से कोसों दूर की बात है। जयशंकर ने कहा, ऐसा कोई भी दावा असल में सरकार को नीचा दिखाने का राजनीतिक षड्यंत्र है। मैकमास्टर के हिंदुत्व पर पूछे सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, हम अपने लोकतंत्र को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और भारत एक बहुलवादी समाज है।

आज रक्षामंत्री से करेंगे मुलाकात
जयशंकर शुक्रवार को अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन, एनएसए जेक सुलिवन समेत बाइडन सरकार के अन्य प्रमुख लोगों से भी जयशंकर की मुलाकात होनी है।


जयशंकर इस दौरान ऑस्टिन से सामरिक साझेदारी और रक्षा सहयोग को बढ़ाने की दिशा में विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन के लिए कच्चे माल की आपूर्ति के मुद्दे पर भी बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed