{"_id":"636ab1bfeec0997d1c1795ea","slug":"forbes-list-three-indian-soma-mandal-namita-thapar-and-ghazal-alagh-in-top-20-asian-women-entrepreneurs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forbes List : फोर्ब्स की 20 एशियाई महिला उद्यमियों की सूची जारी, इन तीन भारतीय महिलाओं का नाम शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Forbes List : फोर्ब्स की 20 एशियाई महिला उद्यमियों की सूची जारी, इन तीन भारतीय महिलाओं का नाम शामिल
Wed, 09 Nov 2022 01:15 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:15 AM IST
सार
फोर्ब्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सूची में शामिल कुछ महिलाएं शिपिंग, रियल स्टेट और निर्माण जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
सोमा मंडल, नमिता थापर, गजल अलघ
- फोटो : Instagram
विस्तार
फोर्ब्स के नवंबर अंक में प्रकाशित 20 एशियाई महिला उद्यमियों की सूची में तीन भारतीयों को शामिल किया गया है। इस सूची में उन महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई अनिश्चितता के बीच अपने कारोबार को बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। सूची में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन सोमा मंडल, एमक्योर फार्मा की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर और होनासा कंज्यूमर की सह-संस्थापक तथा मुख्य नवाचार अधिकारी गजल अलघ के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
फोर्ब्स ने कहा, सूची में शामिल कुछ महिलाएं शिपिंग, रियल स्टेट और निर्माण जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। अन्य महिलाएं ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान व थाईलैंड से हैं। सोमा मंडल ने एक जनवरी 2021 को सेल के चेयरपर्सन का पद संभाला। एनआईटी, राउरकेला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, सोमा ने नालको में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में करियर शुरू किया और वहां डायरेक्टर (कमर्शियल) के पद तक पहुंचीं। एजेंसी
विज्ञापन
हरियाणा की बेटी हैं गजल
गजल अलघ का जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ। उन्होंने पंजाब विवि से स्नातकोत्तर किया और 2016 में अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड की सह-स्थापना की। नमिता थापर फार्मा कंपनी एमक्योर की सीईओ हैं। महाराष्ट्र में जन्मीं थापर आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री लेने के बाद वह अमेरिका चली गई। वहां बिजनस का अनुभव लेकर वह भारत लौटीं और आज उनकी कुल नेटवर्थ 600 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
मशीन लर्निंग सिस्टम के लिए प्रो. पवित्रा को अमेजन रिसर्च अवॉर्ड
अमेरिका की कंसास यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की प्रोफेसर पवित्रा प्रभाकर को नकारात्मक यूजर अनुभवों को कम करने वाला टूल डिजाइन करने के लिए ‘अमेजन रिसर्च अवार्ड’ मिला है। वह वर्तमान में राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन में एक कार्यक्रम निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और फिलहाल अवकाश पर हैं। टूल का उपयोग मशीन लर्निंग-आधारित सॉफ्टवेयर सिस्टम के यूजर अनुभव में व्यवधान पैदा करने वाले बदलावों को कम करने के लिए किया जाएगा क्योंकि उत्पाद को समय के साथ परिष्कृत और नए सिरे से प्रशिक्षित किया जाता है। प्रभाकर ने कहा, परियोजना का मकसद यह बताना है कि मशीन लर्निंग आधारित प्रणाली के दो संस्करण समान हैं या अलग, यह वे स्वतः बता पाएं।