फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'For the next few years will have to live in refugee camp on West Bank', Israeli Defense Minister orders army

Israel: 'अगले कुछ साल पश्चिमी तट वाले शरणार्थी शिविर में ही रहना होगा', इस्राइली रक्षा मंत्री का सेना को आदेश

Sun, 23 Feb 2025 03:52 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Sun, 23 Feb 2025 03:52 PM IST
सार

स्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि सेना को निर्देश दिए गए हैं कि वह अगले कुछ साल तक वेस्ट बैंक के शरणार्थी शिविरों में रहे। उन्होंने कहा कि उत्तरी पश्चिमी तट के तीन शिविरों से 40 हजार फलस्तीनियों का विस्थापन हो गया है। अब वे खाली हो चुके हैं। 

विज्ञापन
'For the next few years will have to live in refugee camp on West Bank', Israeli Defense Minister orders army
रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज - फोटो : एक्स/ इस्राइल काट्ज

विस्तार

इस्राइल की सेना अब अगले कुछ साल तक पश्चिमी तट वाले शहरी शरणार्थी शिविरों में रहेगी। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि सेना को निर्देश दिए गए हैं कि वह अगले कुछ साल तक वेस्ट बैंक के शरणार्थी शिविरों में रहे। उन्होंने कहा कि उत्तरी पश्चिमी तट के तीन शिविरों से 40 हजार फलस्तीनियों का विस्थापन हो गया है। अब वे खाली हो चुके हैं। रक्षा मंत्री के बयान के बाद टैंकों को पश्चिमी तट की ओर जाते देखा गया।

विज्ञापन


काट्ज ने कहा कि सेना शिविर में लंबे समय तक रहने के लिए तैयार रहे। यहां फलस्तीनियों को वापस नहीं आने देना है।  वहीं सेना ने कहा कि वह पश्चिमी तट के इलाके में अपना अभियान तेज कर रही है। इसके अलावा जेनिन क्षेत्र में टैंक भेजे गए हैं। इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान पश्चिमी तट पर हिंसा में वृद्धि हुई है। पश्चिमी तट से होने वाले फलस्तीनी हमले भी बढ़े हैं। गुरुवार देर रात इस्राइल में तीन खाली खड़ी बसों में विस्फोट हुए। जिसे पुलिस संदिग्ध आतंकी हमला मान रही है।
विज्ञापन


पश्चिमी तट पर इस्राइल के हमले जारी
गाजा में युद्ध विराम के बाद इस्राइल की सेना फलस्तीनी कब्जे वाले पश्चिमी तट पर हमले तेज कर रहा है। हमलों के बाद जेनिन, तुलकरम और टुबास प्रशासनिक इलाकों में मानवीय स्थिति और भी बदतर हो गई है। यहां इस्राइल के हवाई हमलों, विध्वंस और विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल की वजह से बुनियादी ढांचे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोग बिजली वा पानी जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी हुए बिना ही जीवन जीन को मजबूर हैं। इन इलाकों में चल रहे सैन्य अभियानों की वजह से हजारों परिवारों को विस्थापन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों स्कूल प्रभावित
हिंसा के बीच बच्चों की शिक्षा में रुकावट आई है। करीब 100 स्कूल प्रभावित होने के कारण बच्चों और शिक्षकों का स्कूल आना जोखिम से भरा है। हिंसा, विस्थापन और अपने निकट संबंधियों को खोने की वजह से बहुत से बच्चों को तुरंत मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक मदद की जरूरत हो रही है।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed