फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   For the first time the appointment of Crown Prince has been announced in oman

ओमान को मिलेगा पहला क्राउन प्रिंस, सुल्तान ने किए कई बदलाव

Wed, 13 Jan 2021 12:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
For the first time the appointment of Crown Prince has been announced in oman
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Wikipedia

ओमान के संविधान में कई अहम संशोधनों के साथ पहली बार देश में क्राउन प्रिंस (राजकुमार) की नियुक्ति का एलान किया गया है। यह घोषणा ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सैद ने की जिसमें नए बुनियादी कानून में नागरिकों के लिए ज्यादा अधिकारों और स्वतंत्रता में सरकार की भूमिका पर जोर दिया गया है। इनमें पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता शामिल है।

विज्ञापन


एक साल पहले पूर्ववर्ती सुल्तान कबूस बिन सैद की मृत्यु के बाद सुल्तान हैथम ने ओमान की सत्ता संभाली थी। कबूस ने 49 साल तक ओमान पर शासन किया, जिनकी कोई संतान नहीं थी। जीवित रहते उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के नाम का एलान भी नहीं किया था, बल्कि एक सीलबंद लिफाफे में उसका नाम लिखकर रख दिया था जिसे उनकी मृत्यु के बाद ही खोला जाना था।
विज्ञापन


सुल्तान हैथम देश के पूर्व संस्कृति मंत्री और पूर्ववर्ती सुल्तान के चचेरे भाई हैं। इस बीच क्राउन प्रिंस की नियुक्ति करने की सुल्तान हैथम की योजना से ओमान की राजनीति में अनिश्चितता का दौर खत्म होगा। नए बुनियादी कानून में क्राउन प्रिंस की नियुक्ति का तंत्र और उनके दायित्व भी निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून के शासन को आधार बनाया
सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सैद ने संविधान में जिन संशोधनों को जगह दी है उनमें कानून के शासन और न्यायपालिका की आजादी को सत्ता का आधार बनाया गया है। सुल्तान ने सरकार और राज्यों में भी बदलाव किए हैं। इसके तहत वित्त और विदेश मंत्रियों के साथ साथ केंद्रीय बैंक के चेयरमैन की नियुक्ति भी की गई है। ये विभाग पहले दिवंगत सुल्तान के पास होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed