फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   For the betterment of the world, women have to be included in the decision making process, Ruchira said in UN

UN: दुनिया की बेहतरी के लिए महिलाओं को फैसले लेने की प्रक्रिया में शामिल करना होगा, यूएन में बोलीं रुचिरा

Tue, 07 Mar 2023 10:35 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 07 Mar 2023 10:35 AM IST
सार

रुचिरा ने कहा, 'भारत महिलाओं के विकास के मॉडल से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो रहा है। इस विकास को हमारी अध्यक्षता में G20 प्राथमिकता बनाने के निर्णय में परिलक्षित होता है।'

विज्ञापन
For the betterment of the world, women have to be included in the decision making process, Ruchira said in UN
रुचिरा कंबोज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र के आयोग में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज नया भारत महिलाओं और लड़कियों के लाभ के लिए आधुनिक तकनीक की तैनाती से प्रेरित है। यह पीएम के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए है। जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि महिलाओं को केवल गृहिणी के रूप में नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता के रूप में भी देखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


रुचिरा ने आगे कहा, 'भारत महिलाओं के विकास के मॉडल से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो रहा है। इस विकास को हमारी अध्यक्षता में G20 प्राथमिकता बनाने के निर्णय में परिलक्षित होता है। अगर हमें भविष्य के लिए तैयार रहना है, तो महिलाओं को चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया के केंद्र में रखने पर ध्यान देना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed