फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FM Ishaq Dar says Pakistan ready for dialogue with India to discuss Kashmir, all other pending issues

Ishaq Dar: सख्ती के बाद भारत से वार्ता के लिए घुटनों पर पाकिस्तान; कहा- कश्मीर,आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर...

Fri, 22 Aug 2025 07:15 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 22 Aug 2025 07:15 PM IST
सार

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे।

विज्ञापन
FM Ishaq Dar says Pakistan ready for dialogue with India to discuss Kashmir, all other pending issues
इशाक डार - फोटो : ANI

विस्तार

'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब शुक्रवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत से वार्ता के लिए गुहार लगाई। डार ने कहा कि उनका देश भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर व्यापक संवाद के लिए तैयार है। इस्लामाबाद में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में डार ने कहा, बातचीत जब भी होगी, केवल कश्मीर पर नहीं, बल्कि सभी मुद्दों पर होगी। 

विज्ञापन


इस दौरान डार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने किसी तीसरे पक्ष से मध्यस्थता की मांग नहीं की। अगर उन्हें किसी तटस्थ स्थान पर बैठक का प्रस्ताव मिलता है तो वे बातचीत के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


भारत पहले ही साफ कर चुका है अपना रुख 
बता दें कि पाकिस्तान के साथ विवादों को लेकर भारत शुरू से ही किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार करता रहा है। भारत का साफ कहना है कि यह उसका द्विपक्षीय मामला है। साथ ही भारत ने वार्ता को लेकर भी अपना रुख शुरू से ही स्पष्ट रखा है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान से बातचीत केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के साथ युद्धविराम के लिए अमेरिका से आया फोन 
पत्रकारों से वार्ता के दौरान डार ने यह भी बताया कि उन्हें अमेरिका से भारत के साथ युद्धविराम के लिए फोन आया था। उन्होंने कहा, मैंने साफ कर दिया था कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता।


क्यों बिगड़े हालात?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed