फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flydubai plane incident Two Maldivian pilots arrested for plot to bring down flight why this action taken

फ्लाईदुबई विमान घटना: फ्लाइट गिराने की साजिश में दो मालदीव के पायलट गिरफ्तार, क्यों हुई ये कार्रवाई?

Tue, 13 Oct 2026 07:00 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 13 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

संयुक्त अरब अमीरात में फ्लाईदुबई में कार्यरत मालदीव के दो पायलटों को 30 सितंबर की एक उड़ान में कथित हाईजैकिंग की कोशिश से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया है। आरोपी ओमानी सह-पायलट पर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने और विमान पर नियंत्रण हासिल करने का प्रयास करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Flydubai plane incident Two Maldivian pilots arrested for plot to bring down flight why this action taken
फ्लाईदुबई विमान घटना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दुबई-तेल अवीव उड़ान के अपहरण और उसे दुर्घटनाग्रस्त कराने की कथित साजिश के संबंध में यूएई की पुलिस ने फ्लाईदुबई में कार्यरत मालदीव के दो पायलट को गिरफ्तार किया है। ओमान के एक सह-पायलट की साजिश को नाकाम करने की कोशिश के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


मालदीव के समाचार पोर्टल 'अधाधू' की खबर के अनुसार, दोनों सह पायलट को तीन अक्तूबर को हिरासत में लिया गया था और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मालदीव के दूतावास ने उनके परिवारों को हिरासत में लिए जाने की औपचारिक सूचना दे दी है। यूएई के अधिकारियों ने अब तक हिरासत में लिए गए मालदीव के दोनों नागरिकों के खिलाफ आरोपों या जांच की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।
विज्ञापन


30 सितंबर की घटना से जुड़ा है मामला
यह गिरफ्तारी 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना की जांच के दायरे को बढ़ाए जाने के बीच हुई है। इस मामले में ओमान के नागरिक और फ्लाईदुबई के सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी पर विमान के पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि वह विमान पर नियंत्रण हासिल कर कथित तौर पर आतंकवादी हमला करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माले के समाचार पत्र मिहारू के अनुसार, दोनों मालदीवियन पायलटों के अल-हम्मामी के साथ कार्यस्थल पर संपर्क में रहने और उसी इमारत में रहने की बात सामने आई है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक घटना में उनकी कथित भूमिका या उनके खिलाफ मौजूद सबूतों का आधिकारिक विवरण नहीं दिया है।

समाचार पोर्टल एडिशन डॉट एमवी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई में काम करने वाले मालदीव के छह पायलटों में ये दोनों भी शामिल हैं। बताया गया है कि वे मालदीव से एयरलाइन में हाल में भर्ती किए गए पायलटों में से हैं।

उड़ान में 174 यात्री और चालक दल के सदस्य थे
फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में यात्रियों और चालक दल के कुल 174 सदस्य थे, जब कथित हमला हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान सह-पायलट ने विमान को हाईजैक करने और दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश में कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया।

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद चालक दल के सदस्य और यात्री अंदर पहुंचे, उन्होंने सह-पायलट को काबू किया और विमान को स्थिर बनाए रखने में मदद की। विमान की सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

ओमानी सह-पायलट पर आतंकवादी हमले की कोशिश का आरोप
यूएई ने इस घटना को आतंकवादी हमले की कोशिश बताया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सह-पायलट अल-हम्मामी की उम्र 29 वर्ष है। यूएई के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि उस पर चरमपंथी विचारधारा का समर्थन करने का संदेह था। साथ ही, ओमान के अधिकारियों ने कथित तौर पर पहले उसे पायलट लाइसेंस हासिल करने से रोक दिया था।

अब जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि कथित प्रतिबंध के बावजूद अल-हम्मामी को फ्लाईदुबई में नौकरी कैसे मिली और इस कथित साजिश के पीछे क्या मकसद था। यूएई के अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि घटना की परिस्थितियों का पता लगाने और यह जांचने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर व्यापक जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी अन्य व्यक्ति या समूह से संबंध था या नहीं।

भारत की एनआईए ने भी दर्ज किया मामला
भारत की आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले सप्ताह कैप्टन स्मित मच्छार पर हवा में हुए हमले के पीछे की व्यापक साजिश का पता लगाने के लिए मामला दर्ज किया था। यह मामला एंटी-हाईजैकिंग एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत दर्ज किया गया है।


विदेश मंत्रालय ने पहले बताया था कि अबू धाबी के एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मच्छार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यूएई में भारतीय दूतावास उनकी स्थिति पर नजर रखने के लिए उनके परिवार, डॉक्टरों, अस्पताल के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed