{"_id":"60e3769b8ebc3ef6270dc6df","slug":"floridas-fall-in-fear-of-hurricane-elsa-entire-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोरिडा: एल्सा तूफान की आशंका में गिराई गई पूरी इमारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्लोरिडा: एल्सा तूफान की आशंका में गिराई गई पूरी इमारत
Tue, 06 Jul 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सर्फसाइड, मियामी
एजेंसी, सर्फसाइड, मियामी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:46 AM IST
सार
- अमेरिकी इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी इमारत के अचानक ढहने का पहला मामला है। इस इमारत को लेकर पहली बार 2018 में इंजीनियरिंग रिपोर्ट में कमी बताई गई थी।
विज्ञापन
मियामी में गिरी इमारत
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी प्रांत फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत में मृतक संख्या 24 हो गई है जबकि 121 लोग अब भी लापता हैं। समुद्र किनारे बसे सर्फसाइड शहर में 6 दिन पूर्व ढही 12 मंजिला इमारत को अब पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा के आने की आशंका है, जिसको ध्यान में रखते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
एल्सा तूफान को देखते हुए की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
इस कार्रवाई के दौरान लापता 121 लोगों की तलाश और बचाव के प्रयास भी रोक दिए गए। बता दें कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी इमारत के अचानक ढहने का पहला मामला है। इस इमारत को लेकर पहली बार 2018 में इंजीनियरिंग रिपोर्ट में कमी बताई गई थी।
विज्ञापन
अप्रैल 2021 में इस इमारत में रहने वाले लोगों को आगाह भी किया गया था। इमारत के पूरी तरह गिराने के बाद एक बार फिर बचाव कार्य शुरू किए गए हैं। मियामी-डेड काउंटी के मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि इमारत को बीती रात पूरी तरह गिरा दिया गया है।
विज्ञापन