फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Floods, landslide fears in Japan, govt orders to move 6,00,000 people to safer places

जापान में बाढ़-भूस्खलन की आशंका: सरकार ने दिया लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आदेश

Thu, 29 Aug 2019 01:20 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 29 Aug 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Floods, landslide fears in Japan, govt orders to move 6,00,000 people to safer places
सांकेतिक तस्वीर

जापान सरकार ने देश के दक्षिण पश्चिम में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर 6,00,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को लेकर बुधवार को आदेश दिए। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि भारी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी क्यूशू क्षेत्र के कई हिस्सों के लिए उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट तब जारी किया जाता है जब तब तबाही की आशंका हो। इसके तहत लोगों को अपनी जान बचाने के लिए कदम उठाने के आदेश दिए जाते हैं।
विज्ञापन


जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम शहरों में भारी बारिश देख रहे हैं और वहां विशेष चेतावनियां जारी की गई हैं। मौसम एजेंसी के अधिकारी यासुशी काजीवारा ने कहा कि इस स्थिति में आपको अपना जीवन बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोशिश करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है उन्हें चेतावनी का स्तर बढ़ाए जाने से पहले ही अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठा लेने चाहिए।


यह चेतावनी उत्तरी क्यूशू में जारी की गई है जहां बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यहां खराब मौसम के कारण यातायात भी बाधित हो गया है। कुछ प्रभावित इलाकों में भूस्खलन की भी घटनाएं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed