Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Indonesia forest fire North Korea Projectile West Asia Russia Ukraine Tension China Nepal news

अंतरराष्ट्रीय डायरी: पाकिस्तान में आपातकाल के बाद सियासी हलचल, पूर्व सीएम सोहेल अफरीदी हिरासत में

Mon, 12 Oct 2026 10:18 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 12 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
World Updates Indonesia forest fire North Korea Projectile West Asia Russia Ukraine Tension China Nepal news
विदेश की सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया की तरफ से समुद्र की ओर मिसाइल जैसा प्रक्षेपास्त्र दागा गया है। हालिया हथियारों के प्रदर्शन की घटनाओं में इसे एक और अहम कड़ी की तरह देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने सोमवार की इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि हथियार बैलिस्टिक मिसाइल था या उसकी मारक झमता कितनी दूर तक है।

विज्ञापन


इंडोनेशियाई जंगल में आग, दक्षिण पूर्व एशिया में जहरीली धुंध
दुनिया के सबसे समृद्ध शहरों में शामिल सिंगापुर इन दिनों जहरीली धुंध की चपेट में है। गगनचुंबी इमारतों के लिए पहचाने जाने वाले इस शहर की पहचान बन चुकी चमकदार गगनरेखा धुएं की मोटी चादर के पीछे धुंधली पड़ गई है। हालात ऐसे हैं कि सिंगापुर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है। पड़ोसी देश इंडोनेशिया में जंगलों और पीटलैंड में लगी आग का धुआं हजारों किलोमीटर के क्षेत्र में फैलकर सिंगापुर और मलयेशिया की हवा को दूषित कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अक्तूबर 2026 को शुक्रवार की सुबह सिंगापुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने की आशंका
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सुरक्षा से जुड़ी घटना के पीछे ईरान का हाथ होने की पूरी आशंका है। उन्होंने कहा कि इस साजिश को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने निर्देश दिया हो सकता है। ब्रिटिश सरकार ने इस मामले में ईरान की भूमिका को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला रॉयल एयर फोर्स फेयरफोर्ड सैन्य अड्डे से जुड़ा है। इस अड्डे का इस्तेमाल अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हमले करने के लिए किया था। पिछले महीने यहां कथित हमले की योजना सामने आने के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है और अभी तक किसी पर आरोप तय नहीं हुए हैं। गिरफ्तार सात लोगों में छह ब्रिटिश नागरिक हैं, जबकि एक के पास ब्रिटेन और ईरान, दोनों की नागरिकता है। ब्रिटिश सरकार ने ईरानी राजदूत को तलब कर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई। उधर, अमेरिका ने पिछले सप्ताह फेयरफोर्ड अड्डे से अपने बमवर्षक विमान हटा लिए।

Trending Videos

एटमी युद्ध-एआई से 2100 तक खतरे में आ जाएगा मानव अस्तित्व, लैंसेट रिपोर्ट में दी गई चेतावनी
एआई के खतरनाक इस्तेमाल या एटमी संघर्ष के कारण 2100 तक मानव जाति का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। लैंसेट जर्नल की रिपोर्ट में अगले 75 वर्षों के दौरान मानव स्वास्थ्य के सामने आने वाले 17 खतरों की सूची में ये दोनों सबसे ऊपर हैं। रिपोर्ट तैयार करने वाले 35 विशेषज्ञों का कहना है कि ये खतरे आपस में जुड़े हुए हैं, इसलिए इनका समाधान भी मिलकर ही निकाला जाना चाहिए। परमाणु संघर्ष और खतरनाक एआई के दुरुपयोग की संभावना कम है, लेकिन यदि ऐसा होता है तो यह मानवता के लिए एक महाप्रलय साबित हो सकता है। परमाणु युद्ध से निकलने वाले कण ऊपरी वायुमंडल में सूर्य के प्रकाश को रोक सकते  हैं, इससे वैश्विक स्तर पर गंभीर अकाल पड़ सकता है।

खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल के बाद पूर्व सीएम सोहेल अफरीदी हिरासत में
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल लागू होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी समेत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आठ नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। प्रांत में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को आपातकाल लगाया गया था। अफरीदी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई और उन्हें चिकित्सा सुविधा देने की मांग को लेकर विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने स्वाबी जिले में छापेमारी के दौरान पीटीआई के 56 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बढ़ते आतंकी हमलों और संवैधानिक व्यवस्था प्रभावित होने का हवाला देते हुए आपातकाल की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed