फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Claims Third Supertanker Hit in Strait of Hormuz Amid Rising Gulf Tensions

पश्चिम एशिया तनाव: ईरान का दावा- 48 घंटे में तीसरे टैंकर पर हमला, जहाज में लगी आग; होर्मुज में अब हालात कैसे?

Mon, 12 Oct 2026 10:41 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 12 Oct 2026 10:41 PM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीसरे तेल टैंकर को निशाना बनाने का दावा ईरान की नौसेना ने किया है। ईरान के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते में तीन जहाजों को निशाना बनाया गया है। आखिर खाड़ी में तनाव कितना बढ़ गया है? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Iran Claims Third Supertanker Hit in Strait of Hormuz Amid Rising Gulf Tensions
पश्चिम एशिया में फिर गहराया संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने सोमवार को दावा किया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और बड़े तेल टैंकर को निशाना बनाया है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, जहाज में आग लग गई। ईरानी नौसेना का आरोप है कि टैंकर ने नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिया था और चेतावनियों को नजरअंदाज किया था।

विज्ञापन


ईरान के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते में तीन जहाजों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, इस ताजा घटना में टैंकर की पहचान, चालक दल की स्थिति और नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


दो भारतीय नाविक अब भी लापता
इस बीच, ओमान के सोहर एंकरिज के पास 11 अक्तूबर को निकारागुआ के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई थी। जहाज पर 11 भारतीय नाविक सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार, नौ नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो अब भी लापता हैं। स्थानीय तटरक्षक बल उनकी तलाश कर रहा है। भारतीय दूतावास भी ओमान के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और बचाव अभियान पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे टैंकर के सभी भारतीय नाविक सुरक्षित
11 अक्तूबर को ही मार्शल द्वीप के झंडे वाले टैंकर एमटी वाल्थेरा को होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी अज्ञात वस्तु से टकराने के बाद आग लग गई थी। जहाज पर सवार सभी 11 भारतीय नाविक सुरक्षित बताए गए हैं। इससे पहले 9 अक्तूबर को शारजाह एंकरिज के पास पनामा के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर एमटी जेम नंबर 2 पर ड्रोन हमले की खबर आई थी। उस जहाज पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित थे।


होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर ईरान का बयान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूरा नियंत्रण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी सैन्य कार्रवाई और आर्थिक नाकेबंदी जारी रहने तक क्षेत्र में सुरक्षा बहाल नहीं हो सकती। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, इसलिए यहां किसी भी हमले का असर तेल परिवहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed