{"_id":"619a1af4afdb2b5f653db579","slug":"flights-resumed-commercial-flights-between-india-and-singapore-will-resume-from-november-29-agreement-in-both-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ानें बहाल: 29 नवंबर से फिर आरंभ होगी भारत और सिंगापुर के बीच व्यावसायिक फ्लाइट्स, दोनों देशों में करार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उड़ानें बहाल: 29 नवंबर से फिर आरंभ होगी भारत और सिंगापुर के बीच व्यावसायिक फ्लाइट्स, दोनों देशों में करार
Sun, 21 Nov 2021 03:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 21 Nov 2021 03:39 PM IST
सार
भारत से सिंगापुर के लिए क्वारंटीन मुक्त वैक्सीनेटेड यात्रा लेन (VTL) 29 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। इस करार के अनुसार चेन्नई, दिल्ली और मुंबई से छह वीटीएल फ्लाइट्स रोजाना चलेंगीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना के बाद से बंद पड़ी भारत व सिंगापुर के बीच व्यावसायिक अधिसूचित उड़ानें 29 नवंबर से फिर शुरू हो जाएंगी। इस बारे में सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (CAAS) और भारत के नागरिक विमानन मंत्रालय के बीच एक करार किया गया है।
विज्ञापन
क्वारंटीन मुक्त होगी यात्रा
सीएएएस ने रविवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि भारत से सिंगापुर के लिए क्वारंटीन मुक्त वैक्सीनेटेड यात्रा लेन (VTL) 29 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। इस करार के अनुसार चेन्नई, दिल्ली और मुंबई से छह वीटीएल फ्लाइट्स रोजाना चलेंगीं। एयरलाइंस दोनों देशों के बीच नॉन वीटीएल फ्लाइट्स भी चालू कर सकेंगी।
विज्ञापन
Civil Aviation Authority of Singapore (CAAS) has reached an agreement with India's Ministry of Civil Aviation on the resumption of scheduled commercial passenger flights between Singapore and India: Civil Aviation Authority of Singapore (1/2) pic.twitter.com/ZYaAYF2AUd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 21, 2021
सीएएएस ने कहा है कि एयरलाइंस भारत और सिंगापुर के बीच गैर-वीटीएल उड़ानें भी संचालित कर सकती हैं। हालांकि, गैर-वीटीएल उड़ानों के यात्री मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अधीन होंगे। वीटीपी आवेदकों के पास पासपोर्ट और टीकाकरण का डिजिटल सबूत होना चाहिए। सीएएएस ने कहा कि उन्हें अपने आगमन पर कोविड-19 पीसीआर परीक्षण की रिपोर्ट आने तक उस स्थान के बारे में भी पता होना चाहिए जहां वे पृथक-वास में रहेंगे।