फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flights Cancelled, Schools Closed in Taiwan due to Typhoon Koinu News updates

Typhoon Koinu: ताइवान पर मंडराया शक्तिशाली तूफान 'कोइनु' का खतरा, उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद

Thu, 05 Oct 2023 07:06 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 05 Oct 2023 07:06 AM IST
सार

तूफान 'कोइनु' के कारण ताइवान में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। इसका असर फिलीपींस के उत्तरी हिस्से और दक्षिणपूर्वी चीन में दिख रहा है।

विज्ञापन
Flights Cancelled, Schools Closed in Taiwan due to Typhoon Koinu News updates
Typhoon Hagibis - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिमी प्रशांत बेसिन में उठा शक्तिशाली तूफान 'कोइनु' के खतरे को देखते हुए ताइवान की सरकार ने उड़ानें रद्द करने के साथ स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, तूफान के कारण ताइवान में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। इसका असर ताइवान के अलावा फिलीपींस के उत्तरी हिस्से और दक्षिणपूर्वी चीन में दिख रहा है।

विज्ञापन


द्वीप के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने जानकारी दी कि कोइनु जो पिछले साप्ताहांत प्रशांत महासागर के ऊपर बना था, वह बुधवार की दोपहर तक पूर्वी ताइवान से केवल 150 किमी की दूरी पर था। वह पश्चिम की तरफ नौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ताइवान की मौसम एजेंसी के मौसम विज्ञानी वू वान-हुआ के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। दक्षिणी ताइवान के तटों के आसपास सात मीटर या 23 फीट से अधिक ऊंची लहरें उठने की भी आशंका है।
विज्ञापन


कोइनूं की हवाएं बुधवार सुबह तक श्रेणी-4 के तूफान के बराबर थी, लेकिन ताइवान के दक्षिणी छोर तक पहुंचने पर यह तुफान कमजोर होने की संभावना है। यह साओला तूफान की ही तरह है, जिसके कारण पिछले महीने यातायात बाधित करने के साथ स्कूलों को भी बंद करना पड़ा था। जुलाई में डोकसुरी तूफान के कारण फिलिपीन में सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed