फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   five runaway military horses cause mayhem in London

UK: बकिंघम पैलेस के पास सड़कों पर पांच सैन्य घोड़ों ने मचाई भगदड़, चार लोगों के घायल होने की खबर

Wed, 24 Apr 2024 09:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 24 Apr 2024 09:40 PM IST
सार

UK: मध्य लंदन में बकिंघम पैलेस के पास बुधवार को पांच सैन्य घोड़ों ने सड़कों पर भगदड़ मचा दी। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन
five runaway military horses cause mayhem in London
ट्रूपिंग द कलर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मध्य लंदन में बकिंघम पैलेस के पास बुधवार को पांच सैन्य घोड़ों ने सड़कों पर भगदड़ मचा दी। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। घटना सेना के एक नियमित अभ्यास के दौरान हुई। इस दौरान घोड़ो के ऊपर उनके संचालक सवार थे। 

विज्ञापन


लोग सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इनमें भारतीय उच्चायोग और वेस्ट एंड थिएटर डिस्ट्रिक्ट के पास खून से लथपथ घोड़ों को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। घोड़े कारों और एक पर्यटक बस से टकराए। 
विज्ञापन


बाद में ब्रिटेन की सेना ने कहा कि उसके सभी घोड़ों को कब्जे में ले लिया गया है और वे अपने कैंप में लौट आए हैं। जहां उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, सभी घोड़ों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें कैंप में वापस भेज दिया गया है। कई कर्मी और घोड़े घायल हो गए हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आस-पास बिल्डर्स निर्माण काम में लगे हुए थे। जिसके शोर से घोड़े बेचैन हो गए, जिसके बाद भगदड़ मच गई। बकिंघम पैलेस के पश्चिम में स्थित बेलग्रेविया में सात में पांच घोड़े अचानक वहां से भाग निकले, जहां अभ्यास हो रहा था। यह औपचारिक अभ्यास अगले महीने होने वाली क्वीन के वार्षिक जन्मदिन परेड की तैयारियों का हिस्सा था। जिसे 'ट्रूपिंग द कलर' के नाम से जाना जाता है। बकिंघम पैलेस किंग चार्ल्स तृती का निवास स्थान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन सैनिकों को घायल हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा। 


लंदन एंबुलेंस सेवा ने एक बयान में कहा, हमन आज सुबह मध्य लंदन में घोड़ो के साथ हुई एक घटना के संबंध में कई कॉल का जवाब दिया। हमने घटनास्थल पर कई संसाधन भेजे और कुल चार रोगियों का इलाज किया और उन सभी को अस्पताल ले गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed