फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five Pakistani soldiers killed in TTP attack

पाकिस्तान: आतंकी हमले में पांच सैनिक मारे गए, टीटीपी ने ली हमले की जिम्मेदारी

Mon, 07 Feb 2022 01:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Feb 2022 01:39 AM IST
सार

आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और खुफिया रिपोर्टों के अनुसार आतंकवादियों को काफी नुकसान हुआ है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Five Pakistani soldiers killed in TTP attack
आतंकी हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में सीमा पार से पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों के हमले में कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में पाकिस्तानी सैनिकों पर गोलीबारी की।

विज्ञापन


उसने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और खुफिया रिपोर्टों के अनुसार आतंकवादियों को काफी नुकसान हुआ है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, 'पाकिस्तान के खिलाफ गतिविधियों के लिए आतंकवादियों द्वारा अफगानिस्तान की धरती के इस्तेमाल की पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है और उम्मीद करता है कि अंतरिम अफगान सरकार भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह की गतिविधियों के संचालन की अनुमति नहीं देगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना आतंकवाद के खतरे के खिलाफ देश की सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे बहादुर जवानों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।

काबुल में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अगस्त के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी देखी गई है। ये घटनाएं इस्लामाबाद की उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं कि वे प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ कठोर कदम उठाएंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने हाल ही में अफगानिस्तान की यात्रा की थी, जहां कार्यवाहक उपप्रधान मंत्री अब्दुल सलाम हनफी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पाकिस्तान सहित अपने अन्य पड़ोसियों के खिलाफ आतंकी अफगान की धरती का इस्तेमाल नहीं करेंगे।


टीटीपी, जिसे पाकिस्तानी तालिबान के रूप में जाना जाता है, को पूरे पाकिस्तान में कई घातक हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है। जिसमें 2009 में सेना मुख्यालय पर हमला, सैन्य ठिकानों पर हमले और 2008 में इस्लामाबाद के मैरियट होटल में बमबारी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed