फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five killed including children in shooting in Ontario city of Canada World News in Hindi

World News: कनाडा के ओंटारियो शहर में गोलीबारी, तीन बच्चों समेत पांच की मौत, पढ़ें विश्व की प्रमुख खबरें

Wed, 25 Oct 2023 05:55 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 25 Oct 2023 05:55 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि इन दोनों घटनाओं का आपस में संबंध लग रहा है। शायद एक साथी की हिंसा में सभी की जान गई है।

विज्ञापन
Five killed including children in shooting in Ontario city of Canada World News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा के उत्तरी ओंटारियो शहर में गोलीबारी की एक घटना में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सोमवार रात यह घटना हुई। पुलिस ने कहा कि सभी दो घरों में मृत पाए गए हैं। फिलहाल अपराध की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हमें रात 10:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हेल्पलाइन 911 पर कॉल प्राप्त हुई और पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 41 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। लगभग दस मिनट बाद 911 पर दूसरी कॉल आई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को 45 वर्षीय व्यक्ति को घायल मिला, जिसे गोली लगी थी। इसके बाद छह वर्षीय और 12 वर्षीय बच्चे के शव भी बरामद किए गए। जिनकी गोली मारकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 44 वर्षीय एक और व्यक्ति भी मृत मिला। शायद उनसे गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने कहा कि इन दोनों घटनाओं का आपस में संबंध लग रहा है। शायद एक साथी की हिंसा में सभी की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पैमौफ्लेज अभियान ने कनाडा के सांसदों और पीएम को बनाया निशाना
कनाडा सरकार को चीन से जुड़े ‘स्पैमौफ्लेज’ अभियान का पता चला है। इसमें पीएम जस्टिन त्रूदो सहित सांसदों के सोशल मीडिया खातों पर दुष्प्रचार और प्रचार पोस्ट करने वाले बॉट शामिल थे। बड़े पैमाने पर संदेश पोस्ट करने के लिए नए व चुराए गए सोशल मीडिया खातों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर स्पैमोफ्लेज अभियान अगस्त-सितंबर में हुआ, और दर्जनों राजनीतिक लोगों व सांसदों को निशाना बनाया गया। इन संदेशों में सांसदों के खिलाफ आपराधिक और नैतिक उल्लंघन के आरोप शामिल थे। हालांकि कनाडा में चीनी दूतावास ने इन आरोपों को नकारा है। कनाडा में चीनी दूतावास ने कहा कि कनाडाई सरकार के पास अभियान से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं हैं। उसने कहा कि कनाडा को द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और विकसित करने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए।

अमेरिका में सुपरफॉग, सैकड़ों वाहन टकराए, भीषण आग से सात की मौत
अमेरिका में दक्षिण लुइसियाना के जंगलों में लगी भीषण आग से छाए घने धुएं (सुपरफॉग) और कोहरे की मोटी परत के कारण करीब 158 वाहन आपस में टकरा गए। इससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अभी मृतक संख्या में इजाफे की आशंका जताई गई है, क्योंकि घायलों में कुछ गंभीर हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों में न्यू ओर्लियंस के पास इंटरस्टेट-55 पर हुए इस हादसे के दर्दनाक मंजर को देखा जा सकता है। बड़ी संख्या में आपस में टकराए वाहन एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए, जिससे उनमें आग लग गई।

पिस्तौल लेकर हांगकांग पहुंचे वाशिंगटन के सीनेटर, गिरफ्तार
अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के सीनेटर जेफ विल्सन को शहर में बंदूक ले जाने के आरोप में हांगकांग में गिरफ्तार कर लिया गया। सीएनएन के अनुसार, राजनेता ने विल्सन ने कहा है कि उन्होंने ये गलती जानबूझ कर नहीं की है। आरोपपत्र में कहा गया है कि अमेरिकी सीनेटर को शनिवार को हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर बिना लाइसेंस बंदूक रखने का आरोप है, इस अपराध में उन्हें 14 साल तक की जेल और 12,000 डॉलर से अधिक का जुर्माना हो सकता है। विल्सन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किए गए और उन्हें जमानत दे दी गई।  वह छुट्टियां मनाने पत्नी के साथ हांगकांग गए थे।

जर्मनी तट पर दो जहाज टकराए, कई लापता
बर्लिन। जर्मनी के तट के पास मंगलवार को उत्तरी सागर में दो मालवाहक जहाज आपस में टकरा गए, जिससे कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जर्मनी के समुद्री आपात स्थिति के लिए केंद्रीय कमान ने कहा, जहाज पोलेसी और वेरिटी, हेलगोलैंड द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 22 किमी की दूरी पर सुबह टकराए। दो जहाजों में से ब्रिटिश ध्वज वाला वेरिटी जहाज डूब गया। एक व्यक्ति को पानी से बचाया गया। बचावकर्मी कई अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं जो लापता हैं।


भारत-फ्रांस को करीब लाएंगे : फ्रांसीसी दूत
भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथौ ने कहा, उनका मिशन ठोस सहयोग परियोजनाएं बनाना है, ताकि भारत-फ्रांस के लोग एक-दूसरे के करीब आ सकें। राजदूत थिएरी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना परिचय पत्र सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed