{"_id":"5d5973878ebc3e89801fbc5e","slug":"five-killed-and-17-others-injured-in-bomb-blast-in-khyber-pakhtunkhwa-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत, 17 अन्य घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत, 17 अन्य घायल
Sun, 18 Aug 2019 09:19 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 18 Aug 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को रिमोट कंट्रोल के जरिए किए गए एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पर्वतीय दिर अप्पर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक स्थानीय सरदार मोतबर खान के वाहन को निशाना बना कर यह विस्फोट किया।
विज्ञापन
इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। घायलों में मोतबर खान के तीन सरकारी सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बहरहाल, अधिकारियों ने इस हमले में खान के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
प्रांत के सूचना मंत्री शौकत अली यूसुफजई ने बताया कि खान और डोगडारा घाटी के लोगों के बीच एक पुराना भूमि विवाद इस विस्फोट की वजह रही होगी।