फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five Eyes expressed concern against China FBI says threat to our national security

Five Eyes: संगठन ने चीन के खिलाफ जाहिर की चिंता, एफबीआई ने कहा- हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को ड्रैगन से खतरा

Tue, 24 Oct 2023 04:56 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 04:56 AM IST
सार

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, फाइव आइज देशों के नेताओं ने एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे के साथ पिछले सप्ताह चीन के खिलाफ पहली संयुक्त सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। संयुक्त सार्वजनिक उपस्थित में रे ने कहा कि चीनी सत्तारूढ़ दल इस युग के महत्वपूर्ण खतरे का प्रतिनिधित्व करता है।

विज्ञापन
Five Eyes expressed concern against China FBI says threat to our national security
fbi

विस्तार

चीन भारत के साथ-साथ दुनिया के लिए चिंता का विषय बन रहा है, जिसे लेकर फाइव आइज देशों के नेताओं चीन के जासूसी रवैये पर चिंता व्यक्त की है। अमेरिका के एक टेलिविजन कार्यक्रम में नेताओं ने यह दावा किया। बता दें, फाइव आइज एक वैश्विक गठबंधन है, जिसमें अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल है।
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के अनुसार, फाइव आइज देशों के नेताओं ने एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे के साथ पिछले सप्ताह चीन के खिलाफ पहली संयुक्त सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। संयुक्त सार्वजनिक उपस्थित में रे ने कहा कि चीनी सत्तारूढ़ दल इस युग के महत्वपूर्ण खतरे का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा कोई देश नहीं है, जो हमारे विचारों, नवाचारों और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ चीन हमारी कंपनियों से तकनीक भी चुरा रहा है।
विज्ञापन


चीन अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करता है
ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा खुफिया संगठन के महानिदेशक माइक बर्गेस ने बताया कि चीन हमारी बौद्धिक संपदा चुराने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल कर रहा है। चीन व्यावसायिक लाभ उठाकर हमें नुकसान पहुंचाते हैं। रे ने बताया कि चीन हमारी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करता है। एम15 के महानिदेशक केन मैक्कलम ने कहा कि हमने रूस के आक्रमण से पहले ही उसकी गुप्त उपस्थिति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। ब्रिटने ने उन अघोषित खुफिया अधिकारियों को हटा दिया, जो राजनयिक के रूप में ब्रिटेन में का कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफबीआई पहले भी चीनियों के खिलाफ रहा है सख्त
अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने हाल ही में लगभग 100 ऐसी घटनाओं पर नजर रखी, जिसमें चीनी नागरिक पर्यटक के रूप में सैन्य ठिकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों में कई बार पहुंचने की कोशिश की है। अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं को देश के लिए जासूसी खतरा बताया। रिपोर्ट में बताया गया था कि न्यू मैक्सिको में अमेरिकी मिसाइल रेंज में चीनी नागरिक घुसपैठ करते हुए पकड़े गया था। वहीं, फ्लोरिडा के सरकारी रॉकेट लॉन्च साइट के पास स्कूवा डाइवर बनकर गंदे पानी में तैरते हुए भी पाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed