फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   five died in shooting in west ontario police called it intimate partner violence

Canada: ओंटारियो में गोलीबारी में तीन बच्चों समेत पांच की मौत, पुलिस को शक- करीबी साथियों के बीच हुई हिंसा

Wed, 25 Oct 2023 08:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Oct 2023 08:48 AM IST
सार

कनाडाई पुलिस के अनुसार उन्हें रात के करीब 10:20 में घटना की जानकारी मिली। उन्हें टेंक्रेड स्ट्रीट में एक 41 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला जिसके शरीर पर गोली लगने का निशान था।

विज्ञापन
five died in shooting in west ontario police called it intimate partner violence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा के उत्तरी ओंटारियो में पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जिसमें तीन बच्चे और एक शूटर भी शामिल था। यह घटना मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे की है, जिसमें एक छह वर्षीय, सात वर्षीय, 12 वर्षीय बच्चे और एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


कनाडाई पुलिस के अनुसार उन्हें रात के करीब 10:20 में घटना की जानकारी मिली। उन्हें टेंक्रेड स्ट्रीट में एक 41 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला जिसके शरीर पर गोली लगने का निशान था। हालांकि, इसके दस मिनट बाद उन्हें एक और फोन आया, जिसमें पास के इलाके में तीन बच्चों के मरने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया कि इसी के साथ उन्हें एक 44 वर्षीय व्यक्ति का भी शव मिला, जिसने खुद को गोली मार ली थी। प्राथमिकी जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि ये सभी मौतें आपस में जुड़ी हुई है। उन्होंने इसे करीबी साथियों के बीच हुई हिंसा बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed