{"_id":"67320d8ccef91678a1030002","slug":"five-arrested-including-the-mastermind-of-the-attack-near-karachi-airport-ctd-caught-from-balochistan-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: कराची एयरपोर्ट के पास हुए हमले का मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार, CTD ने बलूचिस्तान से पकड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: कराची एयरपोर्ट के पास हुए हमले का मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार, CTD ने बलूचिस्तान से पकड़ा
Mon, 11 Nov 2024 07:28 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 11 Nov 2024 07:28 PM IST
सार
कराची एयरपोर्ट के पास छह अक्तूबर को बलूच विद्रोही समूह द्वारा चीनी श्रमिकों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में दो चीनी नागरिक मारे गए और 17 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास हुए बम धमाके के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। सिंध के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों ने बताया कि पांचों को बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया।
कराची एयरपोर्ट के पास छह अक्तूबर को बलूच विद्रोही समूह द्वारा चीनी श्रमिकों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में दो चीनी नागरिक मारे गए और 17 लोग घायल हुए थे। जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास हुए विस्फोट में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई थी। इसे लेकर पाकिस्तान सरकार ने जांच शुरू करा दी थी।
सिंध के आतंकवाद रोधी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उमर खताब ने बताया कि बम धमाके के बाद हमने चेहरे के जरिये हमलावारों को पहचाना था। इसमें एक प्रशिक्षित महिला आतंकवादी और हमलावर शामिल थी। खताब ने कहा कि अलगाववादी समूहों ने आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए महिलाओं की भर्ती शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले एक महिला हमलावर ने कराची विश्वविद्यालय के अंदर एक वैन को टक्कर मार दी थी, जिसमें चीनी शिक्षक मारे गए थे।
विज्ञापन
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली थी जिम्मेदारी
कराची हवाई अड्डे के पास हुए बम धमाके की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी। यह एक जातीय बलूच अलगाववादी समूह है, जिसे आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। बीएलए का आरोप है कि संघीय सरकार बलूचिस्तान के संसाधनों का दोहन कर रही है, जबकि प्रांत के विकास की उपेक्षा की जा रही है। हालांकि, संघीय सरकार इन आरोपों को खारिज करती है। हाल ही में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती बम विस्फोट में बीएलए का हाथ था। इसमें 27 लोग मारे गए थे।
आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी
पाकिस्तान, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में पिछले एक साल में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) के मुताबिक, चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में पाकिस्तान में हिंसा में 90 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस दौरान दर्ज की गई 328 घटनाओं में नागरिकों, सुरक्षा कर्मियों और अपराधियों सहित कुल 722 लोग मारे गए, जबकि 615 अन्य घायल हुए। इनमें से 97% मौतें बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में हुईं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन