{"_id":"606b83668ebc3ed7f8192078","slug":"five-accused-arrest-in-judge-massacre-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : जज हत्याकांड से जुड़े पांच संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : जज हत्याकांड से जुड़े पांच संदिग्ध गिरफ्तार
Tue, 06 Apr 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पेशावर।
एजेंसी, पेशावर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Apr 2021 03:09 AM IST
सार
- पुलिस बयान ने कहा एक संयुक्त ऑपरेशन टीम ने पेशावर और खैबर में इन संदिग्धों की पहचान की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाक पीएम इमरान खान के गृह राज्य खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकरोधी अदालत के जज और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या को लेकर सोमवार को पांच संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस बयान के मुताबिक, एक संयुक्त ऑपरेशन टीम ने पेशावर और खैबर में इन संदिग्धों की पहचान की है। बता दें कि इस हत्याकांड में जज आफताब अफरीदी के साथ उनकी पत्नी बीबी जैनब, पुत्रवधू किरण और तीन वर्षीय पौत्र मोहम्मद सनन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
डॉन अखबार ने अधिकारियों के हवाले से लिखा कि मृतक जज के बेटे माजिद अफरीदी संदिग्धों की पहचान करेंगे। पुलिस ने प्राथमिकी में जिक्र किए गए दो वाहनों को भी जब्त कर लिया है। प्राथमिकी के अनुसार जज की बहू छह माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन