फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First woman on Mars can land

नासा ने पहली बार में मंगल पर जाने के लिए महिलाओं को रखा आगे

Thu, 14 Mar 2019 02:04 AM IST
Avdhesh Kumar वाशिंगटन
वाशिंगटन Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 14 Mar 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
First woman on Mars can land
NASA
अंतरिक्ष में होने वाली हर हलचल की गतिविधियों पर नजर रखने वाली अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल पर भविष्य की कुछ योजनाओं के बारे में बताया है। नासा ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा है कि जब पहली बार मंगल ग्रह पर कोई अंतरिक्ष यात्री जाए तो वह एक महिला हो।  
विज्ञापन


नासा के प्रशासक व्हाइल ब्राइडेनस्टीन ने किसी व्यक्ति की पहचान नहीं की। लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की आगामी प्रॉजेक्ट्स में महिलाओं को आगे रखा गया है। ब्रिडेनस्टाइन से जब महिला के चंद्रमा पर जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘इस बात को लेकर उनके मन में कोई संदेह नहीं है, यह भी सच है कि मंगल ग्रह पर पहला शख्स एक महिला होने की पूरी संभावना है।’
विज्ञापन


नासा ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस महीने के अंत तक उसका पहला ऐसा स्पेसवॉक तैयार हो जाएगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी और अंतरिक्ष यात्री एने मैकक्लेन एवं क्रिस्टीना कोच को अंतरिक्ष की सैर का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मार्च के अंत में हमारे पास पहला स्पेसवॉक होगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राइडेनस्टीन  ‘अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की आगामी प्रॉजेक्ट्स में महिलाओं को आगे रखा गया है। मार्च के अंत में हमारे पास पहला स्पेसवॉक होगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी, यह महीना बेशक महिला माह है। इसलिए नासा यह निश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हमारे पास प्रतिभा का विस्तृत एवं विविधता भरा समूह हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed