{"_id":"5d3932e48ebc3e6c926ac7cf","slug":"first-underwater-military-museum-launched-in-jordan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्डन: दुनिया का पहला अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम, मछलियों के साथ दिखेंगे सैन्य उपकरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉर्डन: दुनिया का पहला अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम, मछलियों के साथ दिखेंगे सैन्य उपकरण
Thu, 25 Jul 2019 10:18 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
under water museam (फाइल फोटो)
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्डन के अकाबा में दुनिया का पहला अंडरवाटर मिलिट्री म्यूजियम बनाया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार 19 सैन्य अवशेषों वाले एक अंडरवाटर म्यूजियम को आधिकारिक तौर पर अकाबा में लॉन्च किया गया है। यह लाल सागर में आठ फीट की गहराई में बना है।
विज्ञापन
सेना ने यहां युद्धक टैंक, सैन्य एंबुलेंस, हेलिकॉप्टर, युद्धक विमान, क्रेन और एंटी एयरक्राफ्ट समेत 19 तरह के सैन्य उपकरण रखे हैं। खास बात यह है कि इसे सिर्फ सात दिन में बनाकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
अकाबा स्पेशल इकोनॉमिक जोन अथॉरिटी (एएसईजेडए) ने बताया कि समय-समय पर यहां खास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसका मकसद है कि लोग म्यूजियम आकर अलग महसूस करें। साथ ही लोग समुद्री जीवों के साथ सैन्य धरोहर को अलग अंदाज में देख सकें।
विज्ञापन
बताया गया है कि स्कैनिंग, फोटो खींचने और योजना बनाने के 30 दिन बाद, यह सुनिश्चित किया गया कि इस प्रक्रिया में समुद्री जीवन प्रभावित न हो। सतह से नीचे 15 से 20 मीटर दूरी पर आठ सैन्य अवशेषों को लगाया गया जबकि अन्य 11 को 20 से 28 मीटर की दूरी पर लगाया गया।
एएसईजेडए ने अपने बयान में कहा कि संबंधित अधिकारियों और संघों के सहयोग से समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव उपाय किए गए है।