फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   first private passenger who will visit space, also invite 8 artists with him

चांद पर जाएंगे जापान के 18वें सबसे अमीर शख्स, दुनियाभर के 8 कलाकारों को भी करेंगे आमंत्रित

Tue, 18 Sep 2018 03:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
first private passenger who will visit space, also invite 8 artists with him

दुनिया में कई लोग चांद पर जाने का सपना देखते हैं। लेकिन एक आम नागरिक के लिए इसे पूरा कर पाना असंभव सा होता है। जापान के रहने वाले युसाकू माइजावा भी उन्हीं आम लोगों में से एक हैं। अपने बचपन का वो सपना युसाकू अब पूरा करने जा रहे हैं। वह पहले प्राइवेट यात्री होंगे। जो चांद की यात्रा करेंगे।


loader

ऑनलाइन फैशन उद्योगपति युसाकू जापान के 18वें सबसे अमीर शख्स हैं। वह 2023 तक स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए चंद्रमा की सैर करने वाले पहले आम आदमी होंगे। वह 6-8 कलाकारों को भी अपने साथ ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने इसके लिए कितनी रकम चुकाई है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने सोमवार को कैलिफोर्निया के हॉथोर्न स्थित स्पेसएक्स मुख्यालय एवं रॉकेट फैक्ट्री में कहा कि बचपन से उन्हें चांद से प्यार है और वह उनके जीवनभर का सपना है।

फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक युसाकू जापान के सबसे बड़े ऑनलाइन फैशन मॉल के मुख्य कार्यकारी हैं। उनके पास करीब तीन अरब डॉलर की संपत्ति है। उनका कहना है कि उन्हें कला के प्रति प्रेम है और इसी कारण से वह अपने साथ इस यात्रा पर कलाकारों को भी ले जाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह दुनियाभर के 6-8 कलाकारों को इस यात्रा पर साथ चलने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं।

इस बारे में बताते हुए स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क का कहना है कि युसाकू एक बहादुर और सबसे साहसी व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं क्योंकि युसाकू ने उन्हें चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed