फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First polio case in nearly a decade confirmed in New York

Polio Case: न्यूयॉर्क में करीब एक दशक बाद पहले पोलियो के मामले की पुष्टि, रोगी को अस्पताल से मिली छुट्टी

Fri, 22 Jul 2022 05:12 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Jul 2022 05:12 AM IST
सार

द वाशिंगटन पोस्ट ने मामले की जांच कर रहे एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि एक 20 वर्षीय व्यक्ति को जून में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
First polio case in nearly a decade confirmed in New York
न्यूयॉर्क में एक दशक में पहले पोलियो मामले की पुष्टि (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के न्यूयार्क में करीब एक दशक बाद पोलियो का पहला मामला सामने आया है। करीब दस वर्ष में पोलियो के पहले मामले की पुष्टि न्यूयॉर्क के रॉकलैंड काउंटी में हुई है। स्थानीय और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार (स्थानीय समय) की इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


20 वर्षीय व्यक्ति को जून में अस्पताल में भर्ती कराया गया था
द वाशिंगटन पोस्ट ने मामले की जांच कर रहे एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि एक 20 वर्षीय व्यक्ति को जून में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोलियो एक वायरल बीमारी है जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है और कुछ मामलों में, इसके परिणामस्वरूप पक्षाघात (पैरालिसिस) या मृत्यु हो सकती है।
विज्ञापन


95 प्रतिशत लोगों में कोई लक्षण नहीं, फिर भी वे फैला सकते हैं वायरस
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने रॉकलैंड काउंटी के एक निवासी में पोलियो के एक पुष्ट मामले की घोषणा की गई।" इसमें आगे कहा गया है कि पोलियो से संक्रमित 95 प्रतिशत लोगों में कोई लक्षण नहीं है, फिर भी वे वायरस फैला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉकलैंड काउंटी के स्वास्थ्य आयुक्त डॉ पेट्रीसिया श्नाबेल रूपर्ट ने कहा, "हम काउंटी में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और भलाई की रक्षा के लिए न्यूयॉर्क राज्य स्वास्थ्य विभाग और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के साथ मिलकर इस उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और इस पर काम कर रहे हैं।"

काउंटी के कार्यकारी अधिकारी एड डे ने अपने बयान में कहा कि "आप में से बहुत से लोग उस समय बहुत छोटे होंगे जब पोलियो फैला था, लेकिन जब मैं बड़ा हो रहा था तो इस बीमारी ने मेरे अपने सहित अन्य परिवारों में डर पैदा कर दिया था। तथ्य यह है कि टीका बनने के दशकों बाद भी यह आपको दिख रहा है इससे पता चलता है कि यह निरंतर बढ़ रहा है। इसलिए अपने बच्चे के लिए सही से सोचें और अपने समुदाय की भलाई करें और अपने बच्चे को अभी टीका लगवाएं।"


रोगी को अस्पताल से मिली छुट्टी
द वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि रोगी को छुट्टी दे दी गई है और वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर रह रहा है। उसने आगे बताया कि वह व्यक्ति खड़ा होने में सक्षम है, लेकिन उसे चलने में कठिनाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed