{"_id":"60ad6a254af66909824da451","slug":"first-man-to-get-corona-vaccine-william-shakespeare-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के पहले पुरुष शेक्सपियर का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के पहले पुरुष शेक्सपियर का निधन
Wed, 26 May 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 May 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में सबसे पहले कोरोना टीका लगवाने वाले पुरुष बने 81 वर्षीय बुजुर्ग विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया। ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को बताया कि शेक्सपियर की मौत एक अन्य बीमारी से हुई है।
विज्ञापन
बिल के नाम से मशहूर शेक्सपियर की दोस्त और कोवेंट्री की पार्षद जेन इनस ने कहा कि उनका निधन बृहस्पतिवार 20 मई को हो गया था। लेकिन जेन ने साथ ही कहा कि बिल को सबसे अच्छी श्रृद्धांजलि टीका लगवाना है।
विज्ञापन
शेक्सपियर पिछले साल 8 दिसंबर को तब पूरे विश्व में छा गए थे, जब वह वारविकशायर-कोवेंट्री के यूनिवर्सिटी अस्पताल में फाइजर-बायोएनटेक का कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति और पहले पुरुष बने थे। उनसे कुछ ही मिनट पहले उसी अस्पताल में 91 साल की मार्र्गेट कीनन को टीका लगा था।
विज्ञापन
कोवेंट्रीलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, लग्जरी कार निर्माता रॉल्स रॉयस के कर्मचारी रहे शेक्सपियर ने इसी यूनिवर्सिटी अस्पताल में बीमारी से कई दिन जूझने के बाद अपनी आखिरी सांस ली।