फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First hotel in space Aurora Station will made by american company

2022 में शुरू होगा अंतरिक्ष का पहला होटल, जाना है तो अभी से कर लें तैयारी

Tue, 29 Jan 2019 01:53 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 29 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
First hotel in space Aurora Station will made by american company
Aurora Station - फोटो : CNN

दुनिया की सैर करने का सपना तो हर कोई देखता है और ये सपना लोग पूरा भी कर सकते हैं। लेकिन अंतरिक्ष की यात्रा का सपना देखने के बाद उसे पूरा करना हर किसी से लिए संभव नहीं होता। खासतौर से आम लोगों के लिए। लेकिन अब आम लोगों का ये सपना भी सच होने वाला है। अब अंतरिक्ष में भी एक होटल होगा। 


loader

अंतरिक्ष के इस पहले होटल को 2021 में लांच किया जएगा। लोग यहां साल 2022 के बाद से रहने आ सकते हैं। 

2022 से जा सकेंगे लोग

इस होटल में साल 2022 से लोग जा पाएंगे। यहां आने के लिए एक खास तरह का स्पेल ट्रैवल टूर होगा। जिसके तहत होटल में 6 यात्री ठहर सकेंगे। यह 12 दिन का स्पेस टूर होगा। होटल में ठहरने के लिए एक व्यक्ति का किराया 67 करोड़ रुपये होगा। यहां यात्री जीरो ग्रेविटी की स्थिति में रहेंगे।  

अमेरिकी कंपनी करेगी निर्माण

ऑरोरा स्टेशन नाम के इस होटल का निर्माण अमेरिकी कंपनी ओरायन स्पान करेगी। इस कंपनी के संस्थापक और सीईओ फ्रेंक बंजर हैं। बंजर का कहना है कि उनका मकसद एक आम इंसान की अंतरिक्ष तक पहुंच लाना है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में बने होटल में जाने से पहले यात्रियों को 2 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

16 बार सूर्योदय देख पाएंगे लोग

इस स्पेस होटल में आने वाले लोग 24 घंटे के भीतर 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये होटल 90 मिनट में धरती का एक चक्कर लगा लेगा। इस होटल को धरती से 321 किमी दूर अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

खाना पकने पर हुआ शोध

इस होटल को लेकर एक शोध भी किया है। इस शोध में अध्ययन किया गया है कि होटल के कक्षा में घूमने के दौरान इसमें खाना पक पाएगा या नहीं। सबसे खास बात ये होगी कि जो यात्री जाएंगे वह धरती पर रह रहे अपने परिजनों से लाइव चैटिंग कर पाएंगे। उन्हें यहां वायरलेस इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी।

35 फीट लंबे होटल में होगा एक खास बार

इस होटल की लंबाई 35 फीट और चौड़ाई 12 फीट होगी। इस होटल की खासियत ये होगी कि यहां एक बार होगा। प्राइवेट जेट जैसे इस होटल में उच्च गुणवत्ता वाला स्पेस फूड दिया जाएगा। टेक्सास की कंपनी एक्सियम स्पेस अंतरिक्ष में साल 2024 तक एक कमर्शियल स्पेस स्टेशन स्थापित करने की योजना भी बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed