{"_id":"5df018da8ebc3e87c80f9e77","slug":"firing-in-new-jersey-america-many-killed-including-a-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के न्यू जर्सी में स्टोर के बाहर गोलीबारी, एक पुलिस कर्मी सहित छह की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के न्यू जर्सी में स्टोर के बाहर गोलीबारी, एक पुलिस कर्मी सहित छह की मौत
Wed, 11 Dec 2019 03:44 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 11 Dec 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में न्यूजर्सी के जर्सी सिटी में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। जर्सी सिटी के पुलिस प्रमुख माइकल केली ने बताया कि मृतकों में दो संदिग्ध भी शामिल है।
विज्ञापन
केली ने बताया कि गोलीबारी दो स्थानों पर हुई। पहले एक कब्रिस्तान में हुई गोलीबारी में अधिकारी मारा गया और उसके बाद कोशर सुपरमार्केट में भी गोलीबारी जारी रही, जहां पांच और लोगों के शव बरामद हुए। पुलिस प्रमुख ने बताया कि काफी देर तक गोलीबारी जारी रही।
विज्ञापन
उन्होंने गोलीबारी के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी लेकिन उनका मानना है कि मारा गया अधिकारी कुछ शरारती तत्वों को रोकने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
शहर के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक जेम्स शीया ने बताया कि अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की घटना किसी भी तरह के आतंकवाद से जुड़ी नहीं है लेकिन मामले की जांच अभी जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में दो अन्य अधिकारी घायल भी हुए थे, जिन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।