{"_id":"5c84425bbdec22140f0750f1","slug":"firing-in-mexico-nightclub-15-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको के नाइट क्लब में गोलीबारी, 15 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको के नाइट क्लब में गोलीबारी, 15 लोगों की मौत
Sun, 10 Mar 2019 04:16 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
Guanajuato, Mexico
मध्य मेक्सिको के ला प्लाया नाइट क्लब में शनिवार दिन निकलने से पहले कई लोगों में बंदूकों के साथ हमला बोल दिया। इस दौरान हुई फायरिंग के दौरान कम से कम 15 लोग मारे गए। पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ऑफिस के प्रवक्ता जुआन जोसे मार्टिनेज ने शनिवार को बताया कि इस हमले में चार अन्य लोग गंभीर घायल हैं, जिनमें 3 आदमी व एक औरत शामिल है। इन चारों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल किया गया है। किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सालामानका शहर का यह नाइट क्लब गुआनाजुआटो राज्य में है, जहां सरकार ने तेल चोरी से जुड़े आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। सालामानका शहर सरकारी तेल कंपनी पेट्रोलिओस मेक्सिकानोस की मुख्य पाइपलाइन साइट है, जहां तेल चोर गिरोह पिछले कुछ साल में कंपनी को 3 अरब डॉलर का चूना लगा चुके हैं।
विज्ञापन