फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   firing in America one person died in Kansas City of Missouri US Firing News

US Firing: अमेरिका के कंसास सिटी में गोलीबारी में एक की मौत, 22 घायल; अटलांटा हाई स्कूल में भी फायरिंग

Thu, 15 Feb 2024 04:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 15 Feb 2024 04:25 AM IST
सार

घटना के बारे में एक महिला ने बताया कि जब गोलियां की आवाज आई तो हम वहां से भागकर एक लिफ्ट में छिप गए। हमने दरवाजे बंद कर दिए। सभी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। वहां सब परेशान थे। हमें नहीं पता था कि वहां से निकलना कितना सुरक्षित होगा।

विज्ञापन
firing in America one person died in Kansas City of Missouri US Firing News
us police - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग घायल हुए हैं। अग्निशमन विभाग ने बताया कि गोलीबारी चीफ्स की सुपर बाउल जीत के लिए परेड और रैली के बाद हुई थी। घटना मिसौरी के कंसास शहर की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, जब चीफ्स के प्रशंसक यूनियन स्टेशन के पश्चिम में गैरेज के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां गोलीबारी हो गई थी। पुलिस ने हमले के बाद तीन हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, तीन घायलों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


महिला ने बताई दुख भरी दास्तां
घटना के बारे में एक महिला ने बताया कि जब गोलियां की आवाज आई तो हम वहां से भागकर एक लिफ्ट में छिप गए। हमने दरवाजे बंद कर दिए। सभी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। वहां सब परेशान थे। हमें नहीं पता था कि वहां से निकलना कितना सुरक्षित होगा। थोड़ी देर बाद हमें लिफ्ट हिलने की आवाज सुनाई दी। हमने दरवाजे खोले तो बाहर अधिकारी थे। उन्होंने हमें सुरक्षित बाहर निकाला। मुझे दोबारा एक जीवन मिला, मैं बहुत खुश थी।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी अधिकारियों से साफ हुआ कि यूनियन स्टेशन के पास मौजूद अधिकारी घायलों को अस्पताल भेज रहे थे। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे थे। कंसास गवर्नर लौरा केली ने लोगों से पुलिस द्वारा दिए गए निर्देेशों का पालन करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी में अटलांटा हाईस्कूल के छात्र भी घायल
कंसास के अलावा, अमेरिका के अटलांटा हाईस्कूल की पार्किंग में भी गोलीबारी हो गई, जिसमें चार बच्चों को गोली मार दी गई। अटलांटा पब्लिक स्कूल ने एक बयान जारी कर बताया कि बुधवार को बेंजामिन ई. मेस हाईस्कूल की छुट्टी हुई, जिसके बाद एक अज्ञात वाहन से छात्रों पर गोली चला दी गई। घायल छात्रों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed