Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire in Hollywood Hills causes hue and cry in Los Angeles, Biden cancels last foreign trip; Trump said attack

US: हॉलीवुड हिल्स में आग से लॉस एंजिल्स में हाहाकार, बाइडन ने रद्द की अंतिम विदेश यात्रा; ट्र्रंप ने बोला हमला

Thu, 09 Jan 2025 10:34 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: बशु जैन Updated Thu, 09 Jan 2025 10:34 AM IST
सार

हॉलीवुड हिल्स में भड़की आग से लॉस एंजिल्स में हाहाकार मचा हुआ है। आग में अब तक एक हजार से अधिक इमारतें, घर नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा 1.30 लाख लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया है। अमेरिकी राज्य में आग की घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी इटली की यात्रा रद्द कर दी है। 

विज्ञापन
Fire in Hollywood Hills causes hue and cry in Los Angeles, Biden cancels last foreign trip; Trump said attack
पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग - फोटो : ANI/ X/@LACoFDPIO

विस्तार

अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों के बाद हॉलीवुड हिल्स में भड़की आग से लॉस एंजिल्स में हाहाकार मचा हुआ है। आग में जलकर पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि अग्निशमन दल ने तीन बड़ी आग पर काबू पा लिया है। लगातार बढ़ रही आग के चलते लॉस एंजिल्स के लोगों को घर छोड़ने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


वहीं अमेरिकी राज्य में आग की घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी इटली की अंतिम विदेश यात्रा रद्द कर दी है। वे वॉशिगंटन में रहकर कैलिफोर्निया के हालात पर नजर रखेंगे। उधर, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आग की घटना को लेकर सरकार पर बोला हमला। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से आग बढ़ रही है। कैलिफोर्निया में पानी की कमी है। इसके चलते आग बुझाने में देरी हो रही है। 
विज्ञापन


एक हजार से ज्यादा इमारतें नष्ट, चारों ओर फैला धुआं
बुधवार शाम से शुरू हुई आग हालीवुड बाउल और हॉलीवुड हिल्स के पास तक फैल चुकी है। अग्निशमन कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। वहीं सांता मोनिका क्षेत्र तक आग बढ़ने की आशंका के चलते लोगों को घर खाली करने के लिए आदेश दिए गए हैं। आग में अब तक एक हजार से अधिक इमारतें, घर नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा 1.30 लाख लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया है। लगातार बढ़ रही आग के चलते लॉस एंजिल्स के चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। लॉस एंजिल्स के मेयर कैरेन बास ने कहा कि कैलिफोर्निया और अन्य जगहों पर अग्निशमन दल मदद के लिए पहुंचे हैं। हवाई अभियान चलाकर भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Fire in Hollywood Hills causes hue and cry in Los Angeles, Biden cancels last foreign trip; Trump said attack
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
हवा चलने से फैली आग
पासाडेना में अग्निशमन प्रमुख चाड ऑगस्टिन ने कहा कि ईटन में लगी आग से करीब 200 से 500 इमारतें नष्ट हुई हैं। उन्होंने कहा कि शहर की जल व्यवस्था पर आग बुझाने के लिए दबाव पड़ रहा था। इसके बाद जब बिजली कटौती हो गई तो दिक्कत और बढ़ गई। इसके बाद तेज हवाएं चलने से उड़े अंगारों ने दूसरे इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि हम आग को रोक नहीं पाए। क्योंकि हवा के झोंके आग से कई मील आगे तक अंगारे फेंक रहे थे। लॉस एंजिल्स के पैसिफिक पैलिसेड्स में भी आग से काफी नुकसान हुआ। आग में जलकर घर राख हो गए थे। स्विमिंग पूल कालिख से काले हो गए और स्पोर्ट्स कारें पिघले हुए टायरों पर खड़ी नजर आईं।

अभिनेताओं के घर भी जलकर खाक

आग प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेताओं के घरों वाले क्षेत्र कैलाबास और सांता मोनिका तक पहुंच गई। इसके चलते कई फिल्मी सितारों ने अपने घर खो दिए। फिल्मी सितारे मैंडी मूर, कैरी एल्वेस और पेरिस हिल्टन ने कहा कि उनका घर आग में जल गया। बिली क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस ने पैलिसेड्स अग्निकांड में अपना 45 साल पुराना घर खो दिया। क्रिस्टल ने कहा कि हमने अपने बच्चों और नाती-नातिनों को यहीं पाला है। हमारे घर का हर इंच प्यार से भरा हुआ था। खूबसूरत यादें जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। डायलन विंसेंट ने कहा कि ऐसी जगह पर वापस आना बहुत अजीब है जो अब वास्तव में मौजूद ही नहीं है। मैंने देखा कि प्राथमिक विद्यालय जलकर खाक हो गया और पूरे ब्लॉक समतल हो गए थे। आग ने 42 वर्ग मील क्षेत्र को नष्ट कर दिया। 

Fire in Hollywood Hills causes hue and cry in Los Angeles, Biden cancels last foreign trip; Trump said attack
कैलिफोर्निया में आग - फोटो : Social Media
बाहर निकलने का ज्यादा समय नहीं मिला
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को भागने का मौका ही नहीं मिल सका। पुलिस ने भी अपनी गश्त करने वाली गाड़ियों में शरण ली। सीनियर लिविंग सेंटर के निवासियों को व्हीलचेयर और अस्पताल के बिस्तरों पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वहीं सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की होड़ में पैसिफिक पैलिसेड्स  के लोग वाहन छोड़कर पैदल ही भागते नजर आए। 

कई स्टूडियो और ऐतिहासिक स्थल भी खाक

लगातार बढ़ रही आग के चलते हॉलीवुड स्टूडियो में कई शूटिंग रोक दी गईं हैं। यूनिवर्सल स्टूडियो ने पासाडेना और पैसिफिक पैलिसेड्स के बीच अपना थीम पार्क बंद कर दिया। इसके साथ ही दक्षिणी कैलिफोर्निया के कई ऐतिहासिक स्थल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रपति जो बाइडन ने गवर्नर गेविन न्यूसम के साथ सांता मोनिका फायर स्टेशन पहुंचने के बाद राज्य में आपातकाल की घोषणा की। साथ ही नेशनल गार्ड के सैनिकों को मदद के लिए भेजा।

Fire in Hollywood Hills causes hue and cry in Los Angeles, Biden cancels last foreign trip; Trump said attack
जो बाइडन - फोटो : PTI
राष्ट्रपति ने दौरा रद्द किया
कैलिफोर्निया में फैली आग के मद्देनजर राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी इटली की यात्रा रद्द कर दी। बाइडन को राष्ट्रपति पद की अंतिम तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रोम और वेटिकन सिटी के लिए रवाना होना था। यहां उन्हें पोप फ्रांसिस और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात करनी थी। अब वे वॉशिंगटन में रहकर कैलिफोर्निया में लगी आग की निगरानी करेंगे। 

प्रेस सचिव कराइन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा कि लॉस एंजिल्स से राष्ट्रपति ने आग से लड़ने वाले पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन कर्मियों के साथ मुलाकात की। साथ ही कैलिफोर्निया के लिए एक बड़ी आपदा की घोषणा को मंजूरी दी। इसके बाद राष्ट्रपति ने इटली की अपनी आगामी यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed