फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire from Lebanon kills 2 Israeli civilians as the Israel-Hamas war rages for 100th day

Israel War: लेबनान से उत्तरी इस्राइल में दागी गई टैंक रोधी मिसाइल, दो की मौत; 100 दिन से गाजा में संघर्ष जारी

Sun, 14 Jan 2024 10:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Jan 2024 10:09 PM IST
सार

Israel War: लेबनान की ओर से दागी गई टैंक रोधी मिसाइल से उत्तरी इस्राइल में दो लोगों की मौत हो गई है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब इस्राइल-हमास जंग के 100 दिन पूरे हुए हैं। 

विज्ञापन
Fire from Lebanon kills 2 Israeli civilians as the Israel-Hamas war rages for 100th day
इस्राइल हमास युद्ध। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच गाजा पट्टी में भीषण जंग जारी है। इस बीच, लेबनान की ओर से रविवार को उत्तरी इस्राइल में टैंक रोधी मिसाइल दागी गई है। इसमें दो इस्राइली नागिरकों की मौत हो गई। मिसाइल सीमा के पास एक कस्बे में घर पर गिरी। 

विज्ञापन


यह मिसाइल ऐसे समय में दागी गई है, जब इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के सौ दिन पूरे हुए हैं। इस युद्ध में करीब 24 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। युद्ध में इस्राइली सेना ने गाजा के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है। इस्राइल के पलटवार के बाद से गाजा की 23  लाख की आबादी में से 85 फीसदी लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। एक चौथाई आबादी भुखमरी का सामना कर रही है। 
विज्ञापन


हमास ने बीते साल सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमला किया था। एक साथ सैकड़ों मिसाइलों को दागा गया था। साथ ही जमीनी हमला भी किया गया था। आतंकवादियों ने 1200 इस्राइली नागरिकों की हत्या कर थी। इसके अलावा, 250 लोगों को बंधक बना लिया था। जिनमें से आधे अभी भी हमास के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले इस्राइली सेना ने कहा था कि उसने लेबनान से इस्राइल में घुसपैठ और हमला करने की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं, लेबनानी आतंकी समूह हिजबु्ल्ला के नेता हसन नसरल्लाह ने कहा है कि उनका संगठन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक गाजा में युद्ध विमान नहीं हो जाता। नसरल्लाह ने अपने भाषण में उत्तरी सीमा से भागने वाले हजारों इस्राइली नागरिकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमारा मोर्चा दुश्मन को नुकसान पहुंचा रहा है और हम इसे जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed