{"_id":"6342c3a02f9409442f742443","slug":"fire-broke-out-in-shopping-mall-islamabad-customers-present-inside-were-evacuated-ire-tenders-rushed-to-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इस्लामाबाद के एक शॉपिंग मॉल में आग, उत्तरी पाकिस्तान में छत ढहने से नौ की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इस्लामाबाद के एक शॉपिंग मॉल में आग, उत्तरी पाकिस्तान में छत ढहने से नौ की मौत
Sun, 09 Oct 2022 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:50 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, मॉल के क्षेत्र में स्थित फूड कोर्ट में स्थित एक रेस्तरां में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। यह इमारत के रिहायशी मंजिलों तक पहुंच गई। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकितान में इस्लामाबाद के एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि अंदर मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल लिया गया है। पाक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग सेंटोरस इमारत में लगी। इमारत में राजधानी का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल भी है। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। जांच के लिए इसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) के प्रमुख मोहम्मद उस्मान यूनिस ने बताया कि आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। दमकल, पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तानी वायु सेना, रेक्स्यू 1122 ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मॉल के क्षेत्र में स्थित फूड कोर्ट में स्थित एक रेस्तरां में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। यह इमारत के रिहायशी मंजिलों तक पहुंच गई। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।
वहीं, उत्तरी पाकिस्तान में एक कच्चे घर की छत ढहने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा गिलगित बाल्तिस्तान क्षेत्र के चिलास शहर में हुआ। घटना में एक रेस्तरां के वेटर की पत्नी, चार बेटे और चार बेटियों की मौत हो गई। हादसे के समय पिता काम पर गए हुए थे। मारे गए भाई-बहनों की उम्र दो से 12 साल के बीच थी।
गिलगिट बाल्टिस्तान में घर की छत गिरी, महिला, आठ बच्चों की मौत
उत्तरी पाकिस्तान के गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में चिलास के बुनार दास में घर की छत गिरने से महिला और उसके आठ बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद महिला, उसके चार बेटों और चार बेटियों के शव घर के मलबे से निकाले गए। हादसे पर राष्ट्रपति आरिफ अलवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया।