{"_id":"67a4b167559ae03d7b0bd9b6","slug":"fire-breaks-out-at-school-in-northern-nigeria-killing-at-least-17-children-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nigeria: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में स्कूल में लगी आग, 17 बच्चों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nigeria: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में स्कूल में लगी आग, 17 बच्चों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल
Thu, 06 Feb 2025 06:26 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:26 PM IST
सार
Nigeria: नाइजीरिया के जामफरा राज्य में एक इस्लामी स्कूल में आग लगने से 17 बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। राष्ट्रपति बोला टिनिबू ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और स्कूलों से बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी जामफरा राज्य में एक इस्लामी स्कूल में आग लगने से 17 बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। देश की आपात प्रतिक्रिया एजेंसी ने इस घटना की जानकारी दी है। वहीं, इस गुरुवार को इसकी जांच शुरू कर दी गई है कि आग किस वजह से लगी थी।
विज्ञापन
17 बच्चे गंभीर रूप से घायल
घटना बुधवार को जामफरा के कौरा नमोदा स्कूल में हुई। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने एक बयान में बताया कि इस हादसे के समय करीब सौ बच्चे स्कूल में मौजूद थे। आग लगने से 17 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया।
विज्ञापन
स्कूल के पास एकत्र लकड़ियों में लगी आग
एजेंसी ने कहा, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग स्कूल के आसपास एकत्र लकड़ियों में लगी थी, जिन्हें स्थानीय भाषा में 'कारा' गया जाता है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और स्कूलों से आग्रह किया कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
राष्ट्रपति टिनुबू ने अधिकारियों को दिए निर्देश
नाइजीरिया के स्कूलों में पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इन घटनाओं को रोकने में विफलता के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जो स्कूलों और छात्रों की सुरक्षा के लिए 2014 में शुरू की गई 'सुरक्षित स्कूल' पहल के तहत सिफारिशों का पालन नहीं कर पाई है। राष्ट्रपति टिनुबू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
हमले में नाइजर के दस सैनिकों की मौत
नाइजर और बुर्किना फासो की सीमा के पास इस हफ्ते अपराधियों के समूह के हमले में नाइजर के दस सैनिकों की मौत हुई। नाइजर की सैन्य सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नाइजर की सेना ने कहा कि सोमवार को एक यूनिट को पश्चिम नाइजर के ताखजात गांव में मवेशियों की चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए भेजा गया था। अभियान के दौरान अपराधियों के समूह ने घात लगाकर हमला किया, जिसके चलते दस सैनिकों की मौत हो गई।