{"_id":"612935388ebc3e171647cb81","slug":"fire-breaks-in-chemical-factory-and-16-workers-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा: कैमिकल फैक्ट्री में आग से 16 श्रमिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा: कैमिकल फैक्ट्री में आग से 16 श्रमिकों की मौत
Sat, 28 Aug 2021 12:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:25 AM IST
सार
- देर बार आग पर काबू पा लिया गया, कई दमकलकर्मी भी आग में झुलसे
- 16 श्रमिकों के शव बरामद, रसायन के एक ड्रम में आग लगी और फैक्टरी में फैल गई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में शुक्रवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लग जाने से कम से कम 16 श्रमिकों की मौत हो गई। जियो टीवी की खबर के अनुसार अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब शहर के मेहरान इलाके में रसायन के एक ड्रम में आग लग गई और यह पूरी फैक्टरी में फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अब तक 16 श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। आग बुझाने की कोशिश में दो दमकलकर्मी घायल हो गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुबीन अहमद के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
मुबीन ने कहा कि कारखाने की छत पर ताला लगा हुआ था और कारखाने में प्रवेश करने का एक ही रास्ता था, जिससे कामगारों का बचना मुश्किल हो गया। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने कराची के आयुक्त और श्रम विभाग से घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बारूदी सुरंग की चपेट में आए 3 सुरक्षा कर्मी मरे
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में एक बारूदी सुरंग की चपेट में आने से कम से तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। यह हमला जियारत जिले के मांगी डेम इलाके में हुआ।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवाणी ने बताया कि जिले के मांगी डेम इलाके में सुरक्षा कर्मी जिस वाहन से गश्त कर रहे थे, उसके बारूदी सुरंग के ऊपर से गुजर जाने से एक भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में तीन कर्मियों की मौत हो गई और इतने ही कर्मी घायल हुए हैं।
घायलों का क्वेटा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मांगी डेम में काम करने वाले चार मजदूरों का हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था, जिन्हें छुड़वाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उनका वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया।